बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
|
Re: बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
आजकल सभी लोगों की लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि वे अपनी हेल्थ की ओर ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं। इसके कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जिनमें से सबसे आम समस्या है पेट बढ़ने यानी मोटापे की। इससे लोग अक्सर परेशान रहते हैं और पेट कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन सबसे पहले यह जानने की जरूरत है कि पेट निकलने के क्या कारण हैं। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं इसके कारण और इस समस्या से छुटकारा पाने के आसान उपाय। |
Re: बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
इन कारणों से बढ़ रहा मोटापा... - आजकल लोग शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं। वो सिर्फ टीवी व कम्प्यूटर के आगे घंटों तक बैठे रहते हैं। इसके कारण उनमें मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। - लोग घर का खाना खाने की जगह जंक फूड व बाहर का खाना अधिक खा रहे हैं। कुछ लोग समय की कमी के कारण तो कुछ स्वाद के चलते इनका सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण मोटापा बढ़ रहा है। |
Re: बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
|
Re: बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
- भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास इतना भी समय नहीं कि वो एक्सरसाइज के लिए समय निकाल सकें। नतीजतन मोटापा बढ़ता जा रहा है। - कुछ लोग भूख से ज्यादा खा लेते हैं, तो कुछ डाइटिंग के चक्कर में ठीक से खाना नहीं खाते। इसके कारण मोटापे की समस्या पैदा होती है। - कई बार लोग जरूरत से ज्यादा तनाव ले लेते हैं। तनाव व अवसाद जैसी समस्या मोटापे को बढ़ाती हैं। |
Re: बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
|
Re: बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
खान-पान पर दें विशेष ध्यान... - पेट के फैट को कम करना सही खान-पान पर निर्भर करता है। मैक्रो और माइक्रो न्युट्रिएंट्स के साथ स्वस्थ और संतुलित आहार लें। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि फास्ट फूड व अधिक तैलीय पदार्थों का सेवन न करें। जहां तक हो सके, घर का बना खाना ही खाएं। अगर आपके पास समय कम है, तो कच्चे फल व सब्जी या भाप से पकी सब्जियां खाएं। - नाश्ता लेना न छोड़ें। इससे पेट में गैस बनती है। इसके अलावा, नाश्ता नहीं करने पर व्यक्ति एक बार में ही ज्यादा खा लेता है। यह पेट में फैट जमा होने का मुख्य कारण है। इसलिए नाश्ते में पौष्टिक आहार शामिल करें। |
Re: बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
|
Re: बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
- लहसुन, प्याज, अदरक, लाल मिर्च, गोभी, टमाटर, दालचीनी और सरसों फैट कम करने वाले फूड हैं। सुबह-सुबह कच्चा लहसुन और एक इंच अदरक का टुकड़ा खाना अच्छा रहता है। साथ ही, सुबह गुनगुना पानी नींबू का रस और शहद डालकर पीना वजन घटाने में मददगार होता है। - खाने में फाइबर युक्*त भोजन लें। यह आपके शरीर को कोलेस्*ट्रॉल से बचाता है। साथ ही, फाइबरयुक्*त आहार शरीर की एक्*सट्रा कैलोरी को भी बर्न करता है |
Re: बढ़ते पेट को कम करने के लिए tips
|
All times are GMT +5. The time now is 03:07 AM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.