My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   साथिया (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=17165)

soni pushpa 08-07-2017 11:55 AM

साथिया
 
लबों पर आ गए अल्फ़ाज़ दरिया की मौजें देखकर

ख़याल थे विशाल समंदर की गहराइयों की तरह


ऐसा लगा कि पहुँच गए हम अगले जनम तक

और लम्बी गुफ्तगू करते रहे हम आपसे लगाव में

जैसे लहरें बातें करते आईं हैं किनारों से आज तक

दिवा स्वप्न था बैठे थे पास पास और मुंदी (बंद) आँखोंसे

सपने संजोने लग गए हम जनम जनम के साथ के

साथ न छूटेगा अपना और हम रहेंगे बन के आपके

झकझोर दी किसी आहट ने सपनो की वो दुनिया

टूटा सपना, जगे अचानक और बोल उठा दिले नादां

घबरा ना इस जन्म की गर्म हवा के थपेड़ो से

क्यूंकि ये कब के जा चुके होंगे तब तक

कुदरत की बनाई इस जन्नत में निस्तब्ध शांति की गोद में

निश्छल मन संग हम साथ रहेंगे जनमो जनम तक

थके हारे मन को दी शांति की कुछ सांसे इस स्वप्न ने

काश मिल जाये अगला जन्म हम साथ पायें आपका

सदा एक हो कर हम रहें- क़यामत से क़यामत तकसाथिया

rajnish manga 08-07-2017 07:50 PM

Re: साथिया
 
Quote:

Originally Posted by soni pushpa (Post 561409)
लबों पर आ गए अल्फ़ाज़ दरिया की मौजें देखकर
ख़याल थे विशाल समंदर की गहराइयों की तरह
ऐसा लगा कि पहुँच गए हम अगले जनम तक
और लम्बी गुफ्तगू करते रहे हम आपसे लगाव में
जैसे लहरें बातें करते आईं हैं किनारों से आज तक

.....
निश्छल मन संग हम साथ रहेंगे जनमो जनम तक
थके हारे मन को दी शांति की कुछ सांसे इस स्वप्न ने
काश मिल जाये अगला जन्म हम साथ पायें आपका
सदा एक हो कर हम रहें- क़यामत से क़यामत तकसाथिया

बहुत खूबसूरत कल्पना. समुद्र की लहरों को ताकते ताकते अगले जन्म तक की यात्रा करना तथा वहां अपनी महत्वाकांक्षा को पूर्ण होते हुए देखना अद्वितीय है. बहुत बहुत धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.

soni pushpa 12-07-2017 12:55 PM

Re: साथिया
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 561410)
बहुत खूबसूरत कल्पना. समुद्र की लहरों को ताकते ताकते अगले जन्म तक की यात्रा करना तथा वहां अपनी महत्वाकांक्षा को पूर्ण होते हुए देखना अद्वितीय है. बहुत बहुत धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.

बहुत बहुत धन्यवाद भाई ,... कविता को पसंद करके उसपर आपके प्रसंशात्मक कमैंट्स के लिए। ..


All times are GMT +5. The time now is 05:20 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.