My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   राजस्थान का शौर्यपूर्ण इतिहास : एक परिचय (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2836)

The ROYAL "JAAT'' 07-06-2011 10:33 PM

Re: राजस्थान का शौर्यपूर्ण इतिहास : एक परिचय
 
थानागाजी प्रान्त में अकबर सम्राट के शासन के प्रारम्भ में मेवात मीणों की राजधानी क्यारा नगर थी। यहाँ के मौकलसी नामक राजा को शाही सेना ने परास्त करके क्यारा को उजाड़ दिया और शाही सेनापति ने मौहम्मदाबाद नामक एक नगर बसाया। उन्हीं दिनों इधर नरहट का बाँदा मीणा प्रसिद्ध लुटेरा था, जिसकी धर्मपुत्री शशिबदनी मेवात के विख्यात टोडरमल मेव के पुत्र दारियाँ खाँ को विवाही गयी। आमेर नरेश मानसिंह के अनुरोध से सम्राट ने इस प्रान्त में शान्ति बनाए रखने के कारण बाँदा को ""राव'' का पद प्रदान किया।


All times are GMT +5. The time now is 09:47 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.