My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Young World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=28)
-   -   प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=8335)

rajnish manga 15-06-2013 11:40 AM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
हर चीज को इतना अधिक सरल बना दो जितना बना सकते हो, लेकिन उससे अधिक नहीं.



अलबर्ट आईनस्टाइन

rajnish manga 15-06-2013 11:46 AM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
मनुष्य की आदत एक ऐसी कमीज के समान है जिसे लोहे से बनाया गया है.



एक चैक कहावत

rajnish manga 15-06-2013 11:51 AM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
जो कुछ तुमने अपने बाप-दादा से पाया है, उसे पुनः अपने लिए अर्जित करो, अन्यथा यह तुम्हारा न रह सकेगा.


गोएथे

aspundir 15-06-2013 03:50 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
अति उत्तम ...............................

rajnish manga 27-06-2013 09:26 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
युवावस्था में दिन छोटे और वर्ष लम्बे लगते हैं; वृद्धावस्था में वर्ष छोटे और दिन लम्बे लगने लगते हैं.

(पेनिन)

rajnish manga 27-06-2013 09:30 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 


पुरानी लकड़ी जलाने में सबसे अच्छी होती है, पुरानी शराब पीने में सबसे बढ़िया मानी जाती है, पुराने मित्र विश्वसनीय होते हैं और पुराने लेखक सार्वाधिक पढ़ने योग्य होते हैं.


(फ्रांसिस बेकन)

rajnish manga 27-06-2013 09:33 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 


एक पुरुष उतनी उम्र का होता है जितना वह महसूस करता है, एक महिला उतनी उम्र की होती है जितनी दिखाई देती है.

(मोर्टीमर कोलिन्स)

rajnish manga 27-06-2013 09:35 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
किसी ऐसी महिला पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए जो किसी को अपनी सही उम्र बताती है. एक महिला जो किसी को सही उम्र बता सकती है, वह उसे कुछ भी बता सकती है.

(ऑस्कर वाइल्ड)

rajnish manga 27-06-2013 09:39 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
जन्म से लेकर अठारह वर्ष तक एक लड़की के साथ उसके अच्छे माता-पिता का होना जरुरी है, अठारह से पैंतीस वर्ष तक उसके साथ उसकी खूबसूरती होनी चाहिए, पैंतीस से पचपन वर्ष तक उसे आकर्षक व्यक्तित्व की आवश्यकता होती है और पचपन के बाद उसे खर्च करने के लिए खुली धनराशि की जरुरत होती है.

(सोफ़ी टकर)

rajnish manga 27-06-2013 09:41 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 

चालीस की उम्र युवावस्था का बुढ़ापा है और पचास की उम्र बुढापे की जवानी होती है.

(फ्रांसीसी कहावत)


All times are GMT +5. The time now is 10:06 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.