My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Religious Forum (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=33)
-   -   तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14351)

Teach Guru 21-12-2014 09:07 AM

तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
जीवनचक्र हमेशा चलता रहता है। आप अभी जो हैं वह भले ही मृत्यु के बाद नहीं रहें लेकिन आप नहीं होंगे ऐसा नहीं है। क्योंकि संसार में जितने भी जीव में वह किसी न किसी रुप में हर युग हर समय में रहे हैं। यह अलग बात है कि आज आप मनुष्य हैं तो अगले जन्म में पशु हो सकते हैं

Teach Guru 21-12-2014 09:08 AM

Re: तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
यह भी संभव है कि आपको अपने कर्मों के कारण कुछ समय तक अशरीरी बनकर भटकना पड़े यानी आप भूत-प्रेम या पितर के रुप में मौजूद रहें। लेकिन यह क्रम कभी रुकता नहीं है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता में बताया भी है कि ऐसा कोई समय नहीं था जब मैं नहीं था या तुम नहीं थे। यह अलग बात है कि मुझे अपने हर जन्म का ज्ञान है लेकिन तुम्हें उनका ज्ञान नही है।

Teach Guru 21-12-2014 09:08 AM

Re: तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
बस यही अंतर है नर में और नारायण में। लेकिन नर का मतलब यहां पुरुष से नहीं बल्कि मनुष्य और अन्य जीवों से है कि उन्हें अपने अगले पिछले जन्म का ज्ञान नहीं होता।

Teach Guru 21-12-2014 09:08 AM

Re: तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
हां कभी कभी कुछ ऐसे मामले आ जाते हैं जब व्यक्ति को अपने पूर्वजन्म की बातें याद रहती हैं। और ऐसे कई मामले आपने पढ़ा या सुना होगा कि पूर्वजन्म में जो पुरुष था वह अगले जन्म में स्त्री रुप में जन्म लिया। इसका तीन कारण शास्त्रों में बताया गया है।

Teach Guru 21-12-2014 09:08 AM

Re: तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
इन तीन गलतियों के कारण पुरुष अगले जन्म में लड़की बनते हैं।

Teach Guru 21-12-2014 09:09 AM

Re: तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
शास्त्रों में कहा गया है कि जिस व्यक्ति की भावना जैसे होती है उसे उसी अनुरुप अगला जन्म मिलता है। खासतौर पर उसकी मृत्यु के समय उसकी जैसी सोच रहती है या जिन ख्यालों में रहता वह काफी हद तक उसके अगले जन्म की लिंग और योनी का निर्णय करता है।

यानी जो व्यक्ति अपनी मृत्यु के समय पत्नी, पुत्री, बेटी या अन्य स्त्री संबंधियों का ध्यान करता है वह अगले जन्म में खुद भी स्त्री रुप में जन्म लेता है।

Teach Guru 21-12-2014 09:09 AM

Re: तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
अगले जन्म स्त्री बनने का एक और बड़ा कारण यह माना गया है कि जो व्यक्ति स्त्रियों में अधिक रुचि रखता है और उनके साथ रहकर स्त्रीगत व्यवहार करने लगता है वह खुद भी अगले जन्म में स्त्री बनता है।

Teach Guru 21-12-2014 09:10 AM

Re: तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
तीसरा कारण जिनसे पुरुष को अगले जन्म में स्त्री बनना पड़ता है वह है स्त्रियों को सातना, स्त्रियों का अपमान। जो व्यक्ति अपनी पत्नी का निरादर करता है और उनके साथ अपमान जनक व्यवहार करता है उसे भी अगले जन्म स्त्री बनकर पूर्वजन्म में किए गलतियों का दंड भोगना पड़ता है।

raju 24-12-2014 05:01 AM

Re: तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
यह तो काफी रोचक जानकारी है, साझा करने के लिए धन्यवाद, टीच गुरु जी.

Teach Guru 24-12-2014 08:26 AM

Re: तीन कारणों से पुरुष अगले जन्म में लड़की बन
 
Quote:

Originally Posted by raju (Post 544004)
यह तो काफी रोचक जानकारी है, साझा करने के लिए धन्यवाद, टीच गुरु जी.


मुझे भी ये सब नेट पर भ्रमण करते समय मिला था, अच्छा लगा तो यहाँ साझा कर दिया .


All times are GMT +5. The time now is 10:55 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.