रोचक खबरे
यहा कुछ रोचक खबरे देगे
|
Re: रोचक खबरे
उसे हर डेढ़ माह बाद डसने आता है सांप
अहमदाबाद. गुजरात के भावनगर जिले में गढडा तहसील में स्थित इतरिया गांव में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यह वाकया हिंदी फिल्म की नाग-नागिन की पटकथा को मात देने वाला है। विवाहित ममता बहन (24) को डेढ़ दो महीने के अंतराल पर सर्पदंश की पीड़ा झेलनी पड़ती है। सांप के आंखों में मनुष्य की तस्वीर अंकित होने जैसी यह दंतकथा नहीं है बल्कि सत्यपरक है। इसे अंधश्रद्धा से भी नहीं जोड़कर देखा जा सकता, क्योंकि भीड़-भाड़ में सबके नजरों के सामने ममता बहन को सांप दंश मारकर चला जाता है। विवाह के बाद पिछले आठ सालों में ममता बहन को पच्चीस बार सांप ने डसा। पिछले दशहरा के दिन सांप के दंश के बाद ममता बहन ने सात दिनों तक आंख नहीं खोली। अक्सर देखा जाता है कि किसी व्यक्ति को जब सांप काटता है तो वह चर्चा का विषय बन जाता है लेकिन ममता बहन को सांप नहीं काटता है तो गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चा आरंभ हो जाती है। विवाह के बाद सांप ने बढ़ाई चिंता : वर्ष 2001 में ममता बहन की शादी इतरिया गांव निवासी भीमजीभाई के साथ हुई थी। इस दंपती को दो संतानें हैं। विवाह के बाद जैसे ममता बहन से सांप का नाता ही जुड़ गया। दो महीने नहीं बीत पाता है कि ममता को कोई न कोई सांप जरूर काट लेता है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि भीड़ में भी ममता को ही सांप काटता है। ममता का कहना है कि पहले सांप साल में दो बार काटता था, लेकिन अब डेढ़ से दो महीने में काट लेता है। परिजनों के साथ रहने पर भी मुझे ही सांप ना जाने क्यों काटता है। सकते में हैं चिकित्सक व सांप विशेषज्ञ : ममता बहन की घटना से चिकित्सक व सांप विशेषज्ञ दोनों सकते में आ गए हैं। ममता को सांप दो बार दंश मारता है। तीन सेकंड तक फुफकार कर उसके सामने देखता है। बाद में वहां से चला जाता है। भीमजीभाई ने बताया कि राजकोट व भावनगर के अस्पतालों में इसकी जांच करवाई। रक्त के नमूने भी परीक्षण करवाए लेकिन चिकित्सक इसका राज नहीं जान सके। सहजता से लेते हैं परिजन : सांप काटने की घटना को ममता के परिजन अब सहजता से लेने लगे हैं। सांप काटने के बाद ममता को गांव के समीप स्थित गढ़ेश्वर महादेव मंदिर में ले जाया जाता है। दो दिन तक मुर्छित रहने के बाद सब कुछ पूर्ववत हो जाता है। सांप के दंश के कारण ममता बहन के हाथ और पैर में अनेक दाग पड़ गए हैं। गांव के अग्रणी अरविंद वनालिया का कहना है कि सांप की घटना अब हमारे लिए सामान्य बात हो गई है। सांप काटने की घटना सुनने के बाद हम समझ जाते हैं कि ममता को कुछ नहीं होने वाला है। ऐसा भी हो सकता है.. सांपों के जानकार धर्मेद्र त्रिवेदी का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि ममता को काटने वाला सांप जहरीला ना हो लेकिन यह एक शोध का विषय है। संभव है कि ममता बहन को बार-बार बगैर जहरवाला सांप काटता हो। लेकिन यह भी हो सकता है कि उसके शरीर में ऐसा कोई तत्व निहित हो जो सांप के जहर को निष्क्रिय बना देता होगा |
Re: रोचक खबरे
गोद में न बिठाएं लैपटॉप
इसमें दोराय नहीं कि दुनिया भर में कंप्यूटर की चाह और उपयोगिता बढ़ रही है। इसमें लैपटॉप को विशेष तौर पर स्थान दिया जा रहा है, वह भी गोद में। घंटों इस बेरोकटोक चाह पर लगाम लगाती हुई स्टेट यूनीवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क की रिपोर्ट आई है जो बताती है कि गोद में रख कर प्रयोग किया जा रहा लेपटाप पुरुषों को नपुंसकता की ओर धकेल रहा है। शोधकर्ता डॉ़ येलिम शाइनकिन के अनुसार घुटनों के ऊपर या सीधे गोद में रख कर लैपटॉप चलाने से जनंनागों के सामान्य ताप में वृद्धि हो जाती है जो शुक्राणुओं के उत्पादन और उनकी सजीवता, सक्रियता, गुणवत्ता पर सीधी चोट करती है। परीक्षण में पाया गया है कि इस उपकरण से एक डिग्री सेल्सियस ताप वृद्धि भी असर छोड़ती है। रिपोर्ट बताती है कि जो पुरुष रिप्रोडक्टिव ऐज यानी उत्पादन अवस्था में हैं, वही इसका प्रयोग अधिक कर रहे हैं। अत: सावधानी भी उन्हीं को अधिक बरतनी होगी । अमेरिकन यूरोलॉजीकल एरोसिएशन ने उपरोक्त अध्ययन कर समर्थन करते हुए अमेरिका की वस्तुस्थिति स्पष्ट की है और बताया है कि अमेरिका में छह वैवाहिक जोड़ों में एक ऐसा है जो पुरुष नपुंसकता से पीड़ित है, परिणाम स्वरूप परिवार में किलकारियां नहीं गूंज पा रही हैं। यहां की रिपोर्ट के अनुसार सामान्य दशा में वृषण अपने ही दम पर शुक्राणुओं को ठंडक देते हुए सामान्य और शुक्राणु हितकारी ताप पर रखे रहते हैं, मगर लैपटॉप को गोद में रख कर प्रयोग यह ताप डगमगा देता है और शुक्राणुओं की मॉर्टिलिटी यानी जीवंतता प्रभावित होती है। शेधकर्ता डॉ़ येलिम के अनुसार जब लैपटॉप गोद में रख कर चलाया जाता है तो वह मात्र 10-15 मिनट के प्रयोग में ही वृषण का ताप बढ़ा देता है जिसे हम सामान्यत: महसूस भी नहीं कर पाते हैं। अत: लैपटॉप को गोद में बिठाने से पहले सोच लें यह आपकी गोद सूनी न कर दे। |
Re: रोचक खबरे
कुत्ते नहीं लोमड़ी पालते थे हमारे पूर्वज!
नई पुरातात्विक खोजों में इस बात की संभावना जताई गई है कि आदि मानव जीव जंतुओं में अपने साथी के रूप में कुत्ते के बजाय लोमड़ियों को ज्यादा पंसद करते होंगे। |
Re: रोचक खबरे
क्या 2014 में हो जाएगी चॉकलेट की कमी
चॉकलेट बनाने में प्रयुक्त होने वाले मुख्य पदार्थ कोकोआ की आपूर्ति वर्ष 2014 तक प्रभावित होने की आशंका के चलते दुनिया को चॉकलेट संकट का सामना करना पड़ सकता है। |
Re: रोचक खबरे
ब्रह्मांड के सबसे गर्म ग्रह का चला पता
खगोलविदों ने दावा किया है कि पिछले साल खोजा गया ग्रह, ब्रह्मांड का अब तक का सबसे गर्म ग्रह है जहां तापमान 3200 सेंटीग्रेड है। |
Re: रोचक खबरे
क्या मस्त सूत्र दिया है भाई अगर आपके पास काल यात्रा से जूरी जानकारी हो तो बताये
|
Re: रोचक खबरे
Quote:
|
Re: रोचक खबरे
Quote:
|
Re: रोचक खबरे
bahut achchee jaankari hai dost.
|
All times are GMT +5. The time now is 02:38 PM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.