My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Travel & Tourism (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=31)
-   -   दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :......... (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=11618)

Dr.Shree Vijay 09-01-2014 07:41 PM

दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 

चुनिंदा तस्वीरों में देखिए दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........


Dr.Shree Vijay 09-01-2014 07:45 PM

Re: दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 

आमतौर पर हर इंसान एक सुरक्षित और सुगम रास्ते की हमेशा तलाश में रहता है, लेकिन दुनिया में कुछ लोगों को कुछ अलग हटकर करने का ऐसा जुनून होता है कि वे खतरे भरे रास्तों को चुनने में कोई संकोच नहीं करते हैं। यह भले ही आम लोगों को अजीब लगे, किंतु कुछ लोगों का जीवन कुछ ऐसे ही कामों के लिए बना होता है।

क्या आपने कभी अपने जीवन की सबसे खतरनाक पैदल यात्रा की है? एक ऐसा सफर जिसमें आपको पता ही नहीं है कि यह रास्ता आपको कहां ले जाएगा। आपका हर कदम जैसे मौत को चुनौती दे रहा।

क्या आप अपनी जान जोखिम में डालेंगे? वो भी सिर्फ साहसिक कार्य के प्रति अपने जुनून को शांत करने के लिए। कुछ ऐसे खतरनाक रास्ते, जहां मौत हर नुक्कड़ और कार्नर पर आपका इंजतार कर रही है :.........


Dr.Shree Vijay 09-01-2014 07:50 PM

Re: दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 
5 Attachment(s)

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1389282519

माउंट हुआ चीन के सांन्गसे प्रोविंस में है। यह फाइव ग्रेट माउंटेन में से एक है। 1,997 मीटर लंबी पहाड़ी का दृश्य स्वर्ग सा प्रतीत होता है। इस रूट पर विजिटर्स सिर्फ इसके खतरे को ही नहीं, बल्कि अद्भुत नजारों को भी आंखों में उतार पाते हैं :.........


Dr.Shree Vijay 09-01-2014 07:52 PM

Re: दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 

http://myhindiforum.com/attachment.p...6&d=1389282519

चीन में स्थित माउंट हुआ सीढ़िया हेवनली स्टेयर्स के नाम से भी मशहूर है, जो शुरुआत में साधारण सीढ़ियों की तरह नजर आती हैं, लेकिन जब आप इन सीढ़ियों पर चलना शुरू करते हैं तो कुछ भी साधारण नहीं लगता। इन सीढ़ियों पर चढ़ना सबसे कठिन कार्य की तरह लगता है। एक बार शिखर पर पहुंच जाने के बाद आपको दक्षिण की तरफ एक गोंडोला मिल जाएगा :.........


Dr.Shree Vijay 09-01-2014 07:56 PM

Re: दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 

http://myhindiforum.com/attachment.p...4&d=1389282519

माउंट हुआ के रास्ते को देख आपका दिल जोर-जोर से धड़कने लगेगा। पहाड़ी पर चढ़ने के लिए आपको लकड़ी के तख्तों पर चलना होगा। चलने के लिए जगह बहुत छोटी होती है और आपके पास सुरक्षा के लिए बस एक चैन है। हां, चलते हुए नीचे नहीं देखें तो आपके लिए ठीक रहेगा। रास्ता बहुत खतरनाक है और आपकी एक गलती नीचे गिरा सकती है :.........


Dr.Shree Vijay 09-01-2014 07:59 PM

Re: दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 

http://myhindiforum.com/attachment.p...3&d=1389282519

पहाड़ की चोटी पर एक टी हाउस है। पहले यह एक मंदिर के रूप में स्थापित किया गया था, लेकिन बाद में टी हाउस में परिवर्तित हो गया। हर साल हजारों लोग इस टी हाउस तक की यात्रा करते हैं :.........


Dr.Shree Vijay 09-01-2014 08:02 PM

Re: दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 

Dr.Shree Vijay 09-01-2014 08:05 PM

Re: दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 
5 Attachment(s)

Dr.Shree Vijay 09-01-2014 08:06 PM

Re: दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 

Dr.Shree Vijay 09-01-2014 08:06 PM

Re: दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते :.........
 


All times are GMT +5. The time now is 03:12 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.