My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Healthy Body (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=26)
-   -   विटामिन डी की कमी के 4 लक्षण, (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16785)

soni pushpa 12-06-2016 01:58 AM

विटामिन डी की कमी के 4 लक्षण,
 
विटामिन डी की कमी के 4 लक्षण, आपको जरूर जानना चाहिये

क्या आप दूध पीने से परहेज करते हैं और सही मात्रा में धूप भी नहीं लेते ? तो आपके शरीर में कैल्शि*यम के साथ-साथ विटामिन डी की कमी हो सकती है। यदि आप पूर्णत: शाकाहारी हैं, तो य*ह आपके लिए और भी गंभीर विषय है, क्योंकि विटामिन डी की पूर्ति के लिए आपके पास सीमित विकल्प ही मौजूद हैं और इसकी कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। जानिए इन 5 बीमारियों के बारे में, जो विटामिन डी की कमी से होती है -



1 हड्डी और मांसपेशि*यां कमजोर - यदि आप हड्ड*ियों में दर्द व कमजोरी के साथ ही मांसपेशि*यों में लगातार दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन डी हड्ड*ि*यों के लिए अति आवश्यक होने के साथ ही दांतों और मांसपेशि*यों के लिए भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है।



2 उच्च रक्तचाप - अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है, तो इसका असर आपके ब्लडप्रेशर यानि रक्तचाप पर पड़ सकता है। इसकी कमी से अक्सर उच्च रक्तचाप कर समस्या पैदा होती है।


3 तनाव एवं उदासी - खास तौर से महिलाओं में विटामिन डी की कमी से तनाव की समस्या पैदा हो जाती है और इसके कारण वे लगातार उदासी महसूस करती हैं। महिलाओं में विटामिन डी की आवश्यकता अधि*क होती है।


4.आलस और थकान - अगर आप अपने अंदर ऊर्जा की महसूस करते हैं और लगातार थकान व आलस से भरा महसूस करते हैं, तो शरीर में विटामिन डी के स्तर की जांच करवाइए। विटामिन डी की कमी के कारण भी हो सकता है।


अंतर्जाल के माध्यम से ..

rajnish manga 12-06-2016 12:40 PM

Re: विटामिन डी की कमी के 4 लक्षण,
 
Quote:

Originally Posted by soni pushpa (Post 558628)
विटामिन डी की कमी के 4 लक्षण, आपको जरूर जानना चाहिये

क्या आप दूध पीने से परहेज करते हैं और सही मात्रा में धूप भी नहीं लेते ? तो आपके शरीर में कैल्शि*यम के साथ-साथ विटामिन डी की कमी हो सकती है। यदि आप पूर्णत: शाकाहारी हैं, तो य*ह आपके लिए और भी गंभीर विषय है, क्योंकि विटामिन डी की पूर्ति के लिए आपके पास सीमित विकल्प ही मौजूद हैं और इसकी कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। जानिए इन 5 बीमारियों के बारे में, जो विटामिन डी की कमी से होती है -

1 हड्डी और मांसपेशि*यां कमजोर

2 उच्च रक्तचाप

3 तनाव एवं उदासी

4.आलस और थकान

हमारे शरीर के लिये विटामिन (d) का क्या महत्व है और इसकी कमी से शरीर में क्या असर होता है, इस विषय पर आपने अच्छी जानकारी दी है. धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.

soni pushpa 17-06-2016 06:57 PM

Re: विटामिन डी की कमी के 4 लक्षण,
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 558630)
हमारे शरीर के लिये विटामिन (d) का क्या महत्व है और इसकी कमी से शरीर में क्या असर होता है, इस विषय पर आपने अच्छी जानकारी दी है. धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.



जी कई बार हम समझ नहीं पाते लगता है की बेहद बड़ी बीमारी हुई है और कई अस्पतालों के चक्कर लगा लेते हैं पर हुई होती है विटामिन्स की कमी इस बात की जानकारी सबको मिले इसलिए यह आलेख यहाँ दिया था भाई ... बहुत बहुत धन्यवाद भाई , बहुमूल्य टिपण्णी के लिए

neerathemall 04-07-2016 08:41 PM

Re: विटामिन डी की कमी के 4 लक्षण,
 
c&p achha hai


All times are GMT +5. The time now is 09:01 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.