My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   खेल समाचार :......... (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=13810)

Dr.Shree Vijay 11-09-2014 09:16 PM

खेल समाचार :.........
 
3 Attachment(s)



Dr.Shree Vijay 11-09-2014 09:20 PM

Re: खेल समाचार :.........
 


खेल के समाचार, खेल की न्यूज़, या खेल की ख़बरें, कुछ भी कहें, खेल और खिलाड़ियों की दुनिया से जुड़े ताज़ा समाचार, फोटो और वीडियो मिलेंगे :.........


Dr.Shree Vijay 11-09-2014 09:23 PM

Re: खेल समाचार :.........
 


खेल के समाचार, खेल की न्यूज़, या खेल की ख़बरें, कुछ भी कहें, खेल और खिलाड़ियों की दुनिया से जुड़े ताज़ा समाचार, फोटो और वीडियो :.........


Dr.Shree Vijay 11-09-2014 09:28 PM

Re: खेल समाचार :.........
 
शादी से पहले 'पापा' बने वार्नर, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म :

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../11/1241_1.jpg

वार्नर और उनकी गर्लफ्रेंड केंडिस फॉलजोन:

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वार्नर पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड और मंगेतर केंडिस फॉलजोन ने उनकी बेटी को जन्म दिया। वार्नर ने अपनी बेटी का नाम ईवी मेय वार्नर रखा है।

टी-20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट प्लेयर वार्नर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने घर आई इस खुशखबरी को अपने फैन्स के साथ शेयर किया। वार्नर और केंडिस की फिलहाल शादी नहीं हुई है, लेकिन वे जल्द ही विवाहसूत्र में बंधने की तैयारी में हैं। दोनों 2015 में शादी करेंगे :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :


Dr.Shree Vijay 11-09-2014 09:31 PM

Re: खेल समाचार :.........
 
शादी से पहले 'पापा' बने वार्नर, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म :

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../11/1242_2.jpg

वार्नर और उनकी गर्लफ्रेंड केंडिस फॉलजोन:

एक साल की डेटिंग और खरीदा 40 करोड़ का बंगला :

वार्नर और केंडिस की मुलाकात लगभग एक साल पहले हुई थी। पहली ही नजर में दोनों ने एकदूसरे को पसंद किया और डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया।

वार्नर और केंडिस दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर गंभीर रहे। दोनों ने प्यार को शादी में तब्दील करने का फैसला किया और शादी से पहले अपना आशियाना तैयार किया। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के निकट स्थित कूजी शहर में अपने लिए बंगला बनवाया है। वार्नर और केंडिस के इस ड्रीम होम की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपए) है।

केंडिस आईपीएल-7 के दौरान वार्नर के साथ रहीं :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :


Dr.Shree Vijay 11-09-2014 09:33 PM

Re: खेल समाचार :.........
 
शादी से पहले 'पापा' बने वार्नर, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म :

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...42_2nd-pic.jpg

वार्नर और उनकी गर्लफ्रेंड केंडिस फॉलजोन:



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :


Dr.Shree Vijay 11-09-2014 09:34 PM

Re: खेल समाचार :.........
 
शादी से पहले 'पापा' बने वार्नर, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म :

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../11/1243_3.jpg

वार्नर और उनकी गर्लफ्रेंड केंडिस फॉलजोन:



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :


Dr.Shree Vijay 11-09-2014 09:35 PM

Re: खेल समाचार :.........
 
शादी से पहले 'पापा' बने वार्नर, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म :

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../11/1244_4.jpg

वार्नर और उनकी गर्लफ्रेंड केंडिस फॉलजोन:



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :


Dr.Shree Vijay 02-10-2014 11:20 PM

Re: खेल समाचार :.........
 
ASIAD: मैरी कॉम ने सरिता को समर्पित की जीत,
टिंटू लूका ने लगाई सिल्वर तक दौड़ :


http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...cheon-gold.jpg

गोल्ड मेडल के साथ बॉक्सर मैरी कॉम।
इंडिया के लिए गोल्ड जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं मैरी:

इंचियोन :

17वें एशियन गेम्स का 12वां दिन इंडिया के लिए लकी रहा। बॉक्सिंग में मैरी कॉम ने ऐतिहासिक गोल्ड जीता, वहीं एथलेटिक्स में टिंटू लूका ने सिल्वर तक दौड़ लगाई। टिंटू 800 मीटर रेस में दूसरे स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो में भी इंडिया को मेडल मिला। अन्नू रानी ने ब्रॉन्ज जीतकर इंडिया की मेडल टैली की हाफ सेंचुरी पूरी करवाई। हॉकी के मैदान पर भी इंडियन वुमन टीम विनर रही और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

मैरी कॉम ने अपनी जीत को साथी बॉक्सर सरिता देवी को समर्पित किया। उल्लेखनीय है कि सरिता देवी का सेमीफाइनल राउंड विवादों से भरा रहा और उन्होंने मेडल स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :


Dr.Shree Vijay 02-10-2014 11:22 PM

Re: खेल समाचार :.........
 
ASIAD: मैरी कॉम ने सरिता को समर्पित की जीत,
टिंटू लूका ने लगाई सिल्वर तक दौड़ :


http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...intu-lukka.jpg

नीली जर्सी में दौड़ीं टिंटू लूका ने 800 मीटर रेस में जीता सिल्वर:

गोल्ड जीतने वाली पहली महिला बॉक्सर मैरी :

मैरी कॉम ने गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा। इंडिया के लिए यह कारनामा करने वे पहली महिला हैं। महिला फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की झैना शेकेरबेकोवा को 2-0 से पराजित किया।

मैरी कॉम ने चार में से दो राउंड्स में परफेक्ट 30 का स्कोर हासिल किया। पहले राउंड में कजाकिस्तान की झैना हावी रहीं। उन्होंने परफेक्ट 30 का स्कोर हासिल किया, लेकिन उसके बाद मैरी कॉम अपने रंग में लौट आईं। उन्होंने मुक्कों की बरसात करते हुए दूसरे राउंड में 29-28 के स्कोर से बढ़त बनाई। तीसरे और चौथे राउंड में अनुभवी मैरी कॉम ने झैना को ढेर कर दिया। तीनों जजों ने उन्हें परफेक्ट 10 का स्कोर देकर मैरी कॉम को चैम्पियन बना दिया :.........



दैनिक भास्कर के सौजन्य से :



All times are GMT +5. The time now is 07:50 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.