My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   क्या आप जानते हैं !!!!! (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14389)

DevRaj80 27-12-2014 02:29 PM

क्या आप जानते हैं !!!!!
 
क्या आप जानते हैं !!!!!




दैनिक जीवन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी




DevRaj80 27-12-2014 02:31 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
रश्न1:-आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?

उत्तर:- क्षोभ मंडल में उपस्थित धुल के कण प्रकाश को इधर- उधर बिखेर देते है परन्तु श्वेत प्रकाश के नीले रंग को परावर्तित कर देते हैं। इसी कारण आकाश का रंग नीला दिखाई देता है।

DevRaj80 27-12-2014 02:32 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न2:- मछली को जल से बाहर निकालने पर वह क्यों मर जाती है?


उत्तर:- मछली जलीय प्राणी है यह गिलो द्वारा श्वसन क्रिया करती है। गिल्स जल में घुसी आक्सीजन को अवशोषित करके co2 बाहर निकालते है। मछली के थोड़ी देर के लिए जल से बाहर निकाल देने पर श्वसन क्रिया बंद हो जाती है अतः वह मर जाती है।

DevRaj80 27-12-2014 02:32 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न3:-बिजली और टेलीफोन के खम्भों के बीच तार कसकर क्यों नहीं लगाये जाते हैं?

उत्तर:-यह तो हम सभी जानते ही हैं कि बिजली और टेलीफोन के तार दो खम्भों के मध्य कसकर नहीं बांधें जाते हैं क्योंकि यदि इन्हें कसकर लगाया जाये तो सर्दी के दिनों में ताप कम होने पर ये सिकुड़ कर टूट सकते हैं अतः तारों को ढीला छोड़ा जाता है।

DevRaj80 27-12-2014 02:33 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न4:- ढलता हुआ सूरज हमें लाल क्यों नजर आता है?

उत्तर:- जब सूरज ढल रहा होता है, तब रोशनी में मौजूद रंगों को हम तक पहुँचने के लिए काफी लम्बा रास्ता तय करना पड़ता है जो बहुत सघन होता है। नीले रंग के बिखर जाने के बाद सिर्फ लाल और नारंगी रंग ही बचते हैं जो हमारी आँखों तक सीधे पंहुचते हैं। और यही कारण है कि सूर्यास्त के समय आसमान में लाल रंग होता है और सूरज भी लाल नजर आता है।

DevRaj80 27-12-2014 02:33 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 

प्रश्न5:-पानी में रखी पेन्सिल मुड़ी हुई दिखाई क्यों देती है?


उत्तर:-यदि पानी में कोई सीधी छड़ तिरछी डाली जाये तो उसके डूबे हुए भाग का प्रत्येक बिंदु अपवर्तन के कारण अपनी वास्तविक स्थिति के ऊपर उठा दिखाई देता है जिससे पेन्सिल मुड़ी हुई प्रतीत होती है।

DevRaj80 27-12-2014 02:34 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न6:- एक व्यक्ति समान दुरी पर स्थित क्षैतिज एवं उर्ध्वाधर रेखाओं को एक साथ स्पष्ट क्यों नहीं देख पाता है?

उत्तर:-एक व्यक्ति समान दुरी पर स्थित क्षैतिज एवं उर्ध्वाधर रेखाओं को एक साथ स्पष्ट नहीं देख पाता है क्योंकि वह दृष्टि वैषय रोग से ग्रसित है जो कि नेत्र कार्निया की गोलाई में अनियमितत्य के कारण उत्पन्न होता है। इस दोष के निवारण हेतु बेलनाकार लैन्स का प्रयोग किया जाता है।

DevRaj80 27-12-2014 02:34 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न7:-कम्बल को डंडे से मारने पर धुल क्यों उड़तीं है?

उत्तर:-जब हम कम्बल पर डंडा मारते है तो कम्बल आगे की ओर गति करता है, धुल के कण जड़त्व के कारण अपने स्थान पर रह जाते है इस प्रकार कम्बल एवं धुल के कण अलग-अलग हो जाते है तथा धुल नीचे की ओर गिरने से उड़ती हुई प्रतीत होती है।

DevRaj80 27-12-2014 02:34 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न8:-पानी के पैंदे पर रखा सिक्का ऊपर उठा हुआ क्यों दिखाई देता है?

उत्तर:-पानी के पैंदे पर रखे सिक्के का ऊपर उठा हुआ दिखाई देने का प्रमुख कारण प्रकाश का अपवर्तन है। बिंदु 0 पर रखे सिक्के से चलने वाली प्रकाश किरणें पानी की सतह से अपवर्तित होकर नेत्र में प्रवेश करती है। इन अपवर्तित किरणों को पीछे की ओर बढ़ाने पर जहाँ पर भी मिलेगी वहीँ हमें सिक्का दिखाई देगा अर्थात 0 से0। पर दिखाई देगा।

DevRaj80 27-12-2014 02:35 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न9:-सड़क पर चलते समय केले के छिलके पर पाँव पड़ जाने पर व्यक्ति क्यों फिसल जाता है?

उत्तर:-सड़क पर चलते समय व्यक्ति अपने पैरों से जमीन को पीछे की ओर धकेलता है। जिससे उसके पैर एवं जमीन के मध्य घर्षण बल भी कार्य करता है लेकिन पैर के नीचे केले के छिलके के आने पर पैर से केला पीछे जाता है और केले के चिकने होने के कारण घर्षण न होने के कारण व्यक्ति फिसल जाता है।


All times are GMT +5. The time now is 12:33 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.