My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Travel & Tourism (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=31)
-   -   Karnataka's tourist attractions (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=15803)

rajnish manga 22-07-2015 09:31 AM

Karnataka's tourist attractions
 
Karnataka's tourist attractions




rajnish manga 22-07-2015 10:30 AM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > हम्पी

यूनेस्को की विश्व विरासत के रूप में प्रसिद्ध हम्पी मध्यकालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब 'हम्पी' के नाम से जाना जाता है। यह प्राचीन शानदार नगर अब मात्र खंडहरों के रूप में ही अवशेष अंश में उपस्थित है जिसे देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक साल भर आते रहते हैं.

चौदहवीं शताब्दी के दौरान मध्यकालीन भारत के महानतम साम्राज्यों में से एक, विजयनगर साम्राज्य की राजधानी, हम्पी कर्नाटक राज्य के दक्षिण में स्थित है। हम्पी के चौंदहवीं शताब्दी के भग्नावशेष यहां लगभग 26 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्र में फैले हुए हैं. जब आप हम्पी का नाम सुनते हैं, तो आप तुरंत प्रसिद्ध अवशेषों के बीच विजयनगर के विशाल शहर की सुप्रसिद्ध वास्तुकला के बारे में सोचते हैं।

फरवरी 2010 में इसी विजयनगर साम्राज्य के महान सम्राट कृष्णदेव राय के राज्याभिषेक की 500वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित हुआ.


rajnish manga 22-07-2015 10:36 AM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > हम्पी

https://upload.wikimedia.org/wikiped..._-_Chariot.JPG

हम्पी में प्रस्तर शिल्प में निर्मित रथ

rajnish manga 22-07-2015 10:39 AM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > हम्पी





rajnish manga 22-07-2015 10:47 AM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > हम्पी

https://upload.wikimedia.org/wikiped..._Hampi_dtv.JPG

उग्र नरसिंह की विशाल प्रस्तर प्रतिमा



rajnish manga 26-07-2015 10:06 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > बादामी के गुफा मंदिर

बदामी या बादामी की यात्रा करने वाले पर्यटकों को बलुआ पत्थर से बने गुफा मंदिरों का आकर्षण ही यहाँ खींच कर लाता है। ये मंदिर अपनी सुंदर मूर्तिकला के लिए जाने जाते हैं जिनमें पौराणिक तथा धार्मिक घटनाओं को खूबसूरती से उकेरा गया है।

बेंगलोर से लगभग 500 कि.मी. दूर बदामी
, उत्तर कर्नाटक के बागलकोट जिले का एक प्राचीन एतिहासिक स्थल है जिसे पहले वातापी या वातापिपुर कहा जाता था। 540 से 757 ईस्वी तक बादामी चालुक्यों की राजधानी रहा तथा विंध्यपर्वत श्रृंखला पार करके आने वाले प्रथम ऋषि मुनि अगस्त्य जिन्होंने सागर को चुल्लू में भरकर पी लिया था, का स्थान है। विशाल अगस्त्य झील के चारों ओर बसा हुआ बदामी नगर, दो विशाल शिलापर्वतों, जो अगस्त्य झील को घेरे हुए हैं, के मध्य घाटी में बसा हुआ है। इन्हीं में से एक पर्वत महाशिला पर विश्वप्रसिद्ध बादामी गुफाएं हैं जो दक्षिण भारतीय शिल्प कला के सुन्दरतम कलाकृतियों में से एक हैं। पर्वत के शिखर पर बादामी फोर्ट है एवं सामने दूसरे पर्वत पर चालुक्य-फोर्ट। अगत्य झील परिसर में भूतनाथ मंदिर एवं प्राचीन ग्राम-देवता मंदिर के अतिरिक्त अनेक प्राचीन मंदिर श्रृंखलाएं हैं जिनमे विभिन्न पाषण-शिलाओं पर मूर्तियाँ उत्कीर्णित हैं। समस्त पर्वत श्रेणी पर अनेक प्राचीन मंदिर बने हुए हैं। बादामी से 22 कि.मी. दूर पट्टाडाकल एवं 46 कि.मी. पर ऐहोले है जो विश्व-प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों के स्थल है। बदामी, पट्टाडाकल व ऐहोल विश्व-धरोहर स्थल हैं।

rajnish manga 26-07-2015 10:10 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 26-07-2015 10:14 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 26-07-2015 10:15 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 26-07-2015 10:17 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 26-07-2015 10:20 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 26-07-2015 10:22 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 26-07-2015 10:23 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 28-07-2015 08:57 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > बादामी के गुफा मंदिर


गुफा मंदिरों के अलावा उत्तरी पहाड़ी में तीन शिव मंदिर हैं जिनमें से शायद मालेगट्टी शिवालय सबसे अधिक प्रसिद्ध है। अन्य प्रसिद्ध मंदिर भूतनाथ मंदिर, मल्लिकार्जुन मंदिर और दत्तात्रय मंदिर हैं। बादामी में एक किला भी है जिसमें कई मंदिर विद्यमान हैं।


बदामी दो से अधिक शताब्दियों तक चालुक्यों की राजधानी रहा । वातापी के प्राचीन कदम्ब राज्य के मांडलिक (मंत्री) जयसिंह ने चालुक्य वंश की नीव रखी। ब्रह्मा के कमंडल से चुल्लू द्वारा छिड़के हुए जल से उत्पन्न वीर मानव योद्धा से इस वश का प्रादुर्भाव माना जाता है।

चालुक्यों की राजधानी बदामी हम्पी से भी 1000 वर्ष ज्यादा पुरानी है। बदामी भी हम्पी की तरह मंदिरों से भरा हुआ है। यहां पांच गुफाएं हैं, जिनमें चार मानव-निर्मित और एक प्राकृतिक है। इन गुफाओं में उन सारे धर्मो से संबंधित मूर्तियाँ मिल जाएंगी जो (उस वक्त) पांचवी सदी में प्रचलित थे। चट्टानों से काटकर बनाए गए यहां के सुंदर मंदिर बदामी का खास आकर्षण हैं। इन मंदिरों में दो विष्णु के, एक शिव का और एक जैनियों का मंदिर प्राचीन कला का एक अद्भुत नमूना है। पांचवीं प्राकृतिक गुफा एक पूरी पहाड़ी को काटकर बनाई गई है और बौद्ध कला का एक अद्भुत नमूना है। यह गुफा ऊंचाई पर है और यहां से दिखने वाला चारों तरफ का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों का मन मोह लेता है।
**

rajnish manga 23-08-2015 06:56 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)


भारत के दक्षिणी छोर में स्थित कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु से 140 किलोमीटर दूर मैसूर वाकई खूबसूरत शहर है। कभी वाडियार राजाओं की राजधानी रहा मैसूर समुद्रतल से 610 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खुशबूदार शहर भी है। यहां चमेली, गुलाब आदि फूलों की सुगंध के अलावा चंदन और कस्तूरी की खुशबू से वातावरण सुगंधित रहता है।

मैसूर चंदन के विशाल जंगलों, हाथियों, बगीचों और महलों के अलावा कला, संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता तथा ऐतिहासिक धरोहर से समृद्ध भारत का प्रमुख शहर है। यहां अनेक दर्शनीय स्थल हैं। आइए, आपको सबसे पहले लिए चलते हैं चामुंडेश्वरी मंदिर। चामुंडी पहाड़ी पर बने इस मंदिर तक एक हजार सीढियां चढ़ कर या पैदल सड़क के रास्ते भी जाया जा सकता है। यह सतमंजिला मंदिर है। रास्ते में 5 मीटर ऊंचे ठोस चट्टानों को काट कर बनाए गए भगवान शिव के वाहन नंदी के दर्शन भी होते हैं। मंदिर तक जाने के मार्ग में हरे−भरे वृक्षों और सुरभित पवन के स्पर्श से मन आनंदित हो उठता है।



rajnish manga 23-08-2015 07:04 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)


https://upload.wikimedia.org/wikiped...ce_Morning.jpg

MYSORE PALACE
मैसूर महल


rajnish manga 23-08-2015 07:07 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

http://www.hoysalacollege.com/images/cfh.jpg


MYSORE UNIVERSITY
मैसूर विश्वविद्यालय


rajnish manga 23-08-2015 07:20 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

मुख्य शहर से 16 किलोमीटर दूर श्रीरंगपटनमअंग्रेजों से आजीवन युद्ध करते रहने वाले महान शासक टीपू सुल्तान की राजधानी थी। यहां वह इमारत दर्शनीय है जिसमें टीपू सुल्तान ने अंग्रेज सैनिकों को कैद कर रखा था। श्रीरंगपटनम की चारदीवारी के अंदर एक मस्जिद और श्री रंगनाथ स्वामी का मंदिर भी है।

मैसूर से 45 किलोमीटर पूरब में सोमनाथपुर के चाणक्येश्वर मंदिर की दीवारें उत्कृष्ट वास्तुशिल्प के उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। प्रस्तर निर्मित इन दीवारों पर रामायण, महाभारत तथा होयसल राजाओं के जीवन की जीवनशैली को बड़ी कुशलता से अंकित किया गया है।

rajnish manga 23-08-2015 07:38 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

srirangpatnam fort

rajnish manga 23-08-2015 07:55 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)


rajnish manga 23-08-2015 07:58 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

Nanjundeshwara Temple
or
Srikanteshwara Temple

http://www.indiamike.com/files/image...-nanjungud.jpg






rajnish manga 23-08-2015 09:09 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)


rajnish manga 23-08-2015 09:40 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

Mahishasura statue atop Chamundi Hills
चामुण्डी पर्वत पर महिषासुर की मूर्ति


http://images.travelpod.com/tw_slide...ill-mysore.jpg



rajnish manga 23-08-2015 09:57 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

Nandi statue atop Chamundi Hills
चामुण्डी पर्वत पर नन्दी की मूर्ति

http://i738.photobucket.com/albums/x...ps4fac2577.jpg
भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित चामुंडी पहाड़ी को तकरीबन 11वीं सदी में बनाकर तैयार करवाया गया था। समुद्र तल से तकरीबन 1065 मी. ऊंची यह पहाड़ी मैसूर शहर में स्थित है। इस पहाड़ी की चोटी पर चामुंडेश्वरी को समर्पित एक मंदिर है, चामुंडेश्वरी देवी पार्वती का एक अवतार मानी जाती हैं। चामुंडेश्वरी देवी को संबोधित यह मंदिर 40 मी. ऊंचा है। इस मंदिर की इमारत में रखी गई देवी की मूर्ति खारे सोने की बनाई गई है जो यहां का मुख्य आकर्षण है। इस मंदिर में द्रविड़ वास्तुकला का एक सुन्दर नमूना देखने को मिलता है।




rajnish manga 23-08-2015 10:10 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

St. Philomena church, Mysore
सेंट फिलोमीना गिरजाघर, मैसूर


http://c300221.r21.cf1.rackcdn.com/s...50354502_b.jpg
https://c2.staticflickr.com/2/1118/5...01d42b43_b.jpg

गिरजाघर में इतवार के दिन का भक्ति भाव: एक दृश्य







rajnish manga 23-08-2015 10:15 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

बांदीपुर वन्य प्राणी उद्यान बारहसिंघे, चितकबरे हिरण, हाथी, बाघ और तेंदुओं के लिए प्रसिद्ध है। यह मैसूर से 80 किलोमीटर दूर मैसूर उटकमांड मार्ग पर स्थित है। इस उद्यान की सैर हाथी, जीप या ट्रक के अलावा नाव द्वारा भी की जा सकती है। जून से सितंबर तक यह पक्षी विहार अनेक प्रकार के पक्षियों के कलरव से गूंजता रहता है।


महाराजा पैलेस के नाम से मशहूर मैसूर महल हिन्दू और मुस्लिम वास्तुशिल्प का अनूठा संगम है। इस तीन मंजिले महल का निर्माण धूसर रंग के ग्रेनाइट पत्थरों से किया गया है। ऊपर पांच मंजिला मीनार पर निर्मित गोल गुंबद सोने के पत्र से मढ़ा हुआ है। उत्कृष्ट वास्तुशिल्प की दृष्टि से महल के सात मेहराबदार दरवाजे और खंभे दर्शनीय हैं। महल के बीच बड़े से आंगन के दक्षिण में कल्याण मंडल में शाही शादी−विवाह संपन्न होते थे। इस महल का मुख्य आकर्षण है मैसूर की आकृति का स्वर्ण सिंहासन। रात में लगभग चार लाख बल्बों की रोशनी में जगमगाते इस महल को देखकर बच्चों को परियों की कहानियां याद आ जाती हैं।

मैसूर का चिडि़याघर कई प्रकार की जातियों केपशु−पक्षियों से भरा पड़ा है। चिडि़याघर में सुबह 9 बजे से सायं छह बजे तकभ्रमण किया जा सकता है। विश्व में अपनी तरह का अकेला सेंट फिलोमेना चर्च भीमैसूर में ही स्थित है।

rajnish manga 23-08-2015 10:18 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)


rajnish manga 23-08-2015 10:20 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

Mysore Zoo (मैसूर चिड़ियाघर)

https://churumuri.files.wordpress.co...une22kpn66.jpg


rajnish manga 23-08-2015 10:22 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > मैसूर (मैसूरू)
karnataka > mysore (mysuru)

Mysore Zoo (मैसूर चिड़ियाघर)


http://www.makemytrip.com/travel-gui...Zoo-Mysore.jpg



All times are GMT +5. The time now is 05:49 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.