My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Religious Forum (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=33)
-   -   पूजा में इसलिए रखा जाता है शंख (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14654)

dipu 02-03-2015 05:52 PM

पूजा में इसलिए रखा जाता है शंख
 
हिन्दू धर्म में शंख को बहुत ही शुभ माना गया है। इसका कारण यह है कि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही अपने हाथों में शंख धारण करते हैं। इसलिए एक आम धारणा है कि, जिस घर में शंख होता है उस घर में सुख-समृद्धि आती है। पूजा-पाठ में भी शंख बजाने का नियम है। यदि इसके धार्मिक पहलू को दरकिनार भी कर दें तो भी घर में शंख रखने और इसे नियमित तौर पर बजाने के ऐसे कई फायदे हैं, जो सीधे तौर पर हमारी सेहत से जुड़े हैं।
1. शरीर का विकास होता है- माना जाता है कि पूजा-पाठ में शंख बजाने से शरीर और आसपास का वातावरण शुद्घ होता है। सतोगुण में वृद्धि हाेती है जाे कि मनुष्य के विकास में सहायक है।
2. सकारात्मक विचार पैदा होते हैं- कहा जाता है कि जहां तक शंख की आवाज जाती है, इसे सुनकर लोगों के मन में सकारात्मक विचार पैदा होते हैं और वे पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित होते हैं।

3. लक्ष्मी का वास- माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु, दोनों ही अपने हाथों में शंख को धारण करते हैं। इसलिए माना जाता है कि शंख को रख्रने से घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास होता है।
4. सांस के रोगो में है असरदार - शंख बजाने से फेफड़े का व्यायाम होता है और स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर सांस के रोगी के लिए यह बेहद असरदार माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार शंख बजाने से दमा, लिवर और इन्फ़्लुएन्ज़ा जैसी बीमारियां भी दूर होती हैं।
5. जल के फायदे- शंख में जल रखने और इसे छिड़कने से वातावरण शुद्ध होता है। इसमें कैल्श*ियम और फॉस्फोरस के गुण मौजूद होते हैं। लिहाजा शंख में रखे पानी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

rajnish manga 03-03-2015 07:25 AM

Re: पूजा में इसलिए रखा जाता है शंख
 
शंख और शंख ध्वनि के विषय में रोचक व लाभप्रद जानकारी देने के लिए धन्यवाद, दीपू जी.






All times are GMT +5. The time now is 02:07 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.