My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Travel & Tourism (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=31)
-   -   महाबलेश्वर / Mahabaleshwar (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=13714)

rajnish manga 24-08-2014 10:13 PM

महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 
महाबलेश्वर / Mahabaleshwar

पर्यटन स्थल: महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र के सतारा जिले में महाबलेश्वर एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। पश्चिमी घाटों में स्थित, यह जगह दुनिया के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में शामिल है। महाबलेश्वर में पर्यटक गर्मी के मौसम में आना पसंद करते है। महाबलेश्वर को महाराष्ट्र के हिल स्टेशनों की रानी कहा जाता है। यही वजह है कि यह सैलानियों के बीच सबसे मशहूर और पसंदीदा हिल स्टेशन के तौर पर जाना जाता है। दूर-दूर तक फैली पहाड़ियां और उन पर छिटकी हरियाली बेहद खूबसूरत दृश्य उपस्थित करती है। महाबलेश्वरकी हरियाली से लबालब मनोरम दृश्यावलियाँ अद्भुत हैं.

rajnish manga 24-08-2014 10:25 PM

Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 
महाबलेश्वर / Mahabaleshwar

बारिश में महाबलेश्र्वर घूमने का अपना ही मजा है। यहां की बारिश तो मन को लुभाती ही है, साथ ही यहां की नैचरल ब्यूटी भी कम मनमोहक नहीं होती । महाराष्ट्र का हिल स्टेशन महाबलेश्र्वर ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों का सबसे पसंदीदा स्थान था। समुद्र तल से 1372 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह महाराष्ट्र का सबसे अधिक ऊँचाई वाला लोकप्रिय व खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। यह ब्रिटिशकाल में बॉम्बे प्रेसीडेंसी की ग्रीष्मकालीन राजधानी था।गौरतलब है कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के चलते महाबलेश्र्वर गर्मी के साथ-साथ बरसात में भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है। कई पर्यटक तो खासतौर से यहां मॉनसून का मजा लेने ही आते हैं। यहां की रसभरी स्ट्रॉबेरीज का स्वाद बारिश में घूमने के आनंद को दोगुना कर देता है।

धार्मिक महत्व - महाबलेश्र्वर का धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्व है। दरअसल, पांच नदियां कृष्णा, कोयना, सावित्री, वीना और गायत्री इस इलाके से होकर बहती हैं। साथ ही, यहां के कृष्णा व महाबलेश्र्वर मंदिर भी काफी लोकप्रिय हैं।


rajnish manga 24-08-2014 10:29 PM

Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 
महाबलेश्वर / Mahabaleshwar

https://encrypted-tbn2.gstatic.com/i...CK5oQYrSEYE4TR

महाबलेश्वर की ताजा स्ट्राबरीज़


rajnish manga 24-08-2014 10:31 PM

Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 
महाबलेश्वर / Mahabaleshwar



क्या देखें

विल्सन पॉइंट:
यह जगह खासतौर पर सनराइज के लिए जानी जाती है। यहां एक चट्टान के ऊपर एक राउंड प्लेटफॉर्म बनाया गया है जहां से सनराइज व सनसेट का दृश्य मन मोह लेता है। समुद्र तल से 4735 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पॉइंट महाबलेश्र्वर की सबसे ऊंची जगहों में से एक है। हालांकि सनसेट के लिए मुंबई पॉइंट भी खासा पॉप्युलर है। लॉर्ड महाबलेश्र्वर टेंपल यह गवान शिव का मंदिर है। चारों तरफ से पहाडिय़ों से घिरा यह मंदिर लॉर्ड महाबली के नाम से भी जाना जाता है। इसकी दीवारें पांच फीट ऊंचे पत्थरों से तैयार की गई हैं। यह मंदिर दो हिस्सों में बंटा है।

ऐलफिस्टन हेड पॉइंट:
यह महाबलेश्र्वर की खूबसूरत जगहों में से एक हैं। इसका आकार ऐलिफेंट की तरह है। माउंट मैल्कमइस जगह को इस छोटे से इलाके का लैंडमार्क भी कहा जा सकता है। दरअसल, यह यहां का सबसे लोकप्रिय वन है। इसका निर्माण 1829 में किया गया था। यहां आप प्राचीन वास्तुशिल्प का नजारा ले सकते हैं।

कैथोलिक चर्च:
यह चर्च यहां की एक ऐतिहासिक इमारत है जो अपने अनोखे वास्तु शिल्प के लिए प्रसिद्ध है। इसके रंग-बिरंगे कांचों वाली खिड़कियां खासी मशहूर हैं। गौरतलब है कि फिलहाल इसकी देखभाल एक हिंदू परिवार कर रहा है।

rajnish manga 24-08-2014 10:45 PM

Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 
महाबलेश्वर / Mahabaleshwar


महाबलेश्र्वर क्लब:
इस क्लब का निर्माण 1881 में किया गया था। इसकी लोकप्रियता की कुछ वजहों में यहां खिलने वाले गुलाब के फूल और बेहतरीन जॉगिंग ट्रेक भी हैं। इस चर्च में क्रिसमस का आयोजन काफी धूमधाम से किया जाता है।

वेना झील:
वेना झील महाबलेश्र्वर की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। चारों ओर पहाड से घिरी इस झील की मनमोहक छटा का जवाब नहीं है। खासतौर पर यहां सनराइज व सनसेट का दृश्य देखने लायक होता है।

प्रतापगढकिला:
महाबलेश्र्वर से 24 किलोमीटर दूर स्थित है प्रतापगढका किला जिसका निर्माण 1656 ई. में हुआ था। इसी जगह पर महाराजा शिवाजी ने बीजापुर के जनरल अफजल खान को मारा था।

पंचगनी:
महाबलेश्र्वर से 19 किलोमीटर दूर स्थित पंचगनी को महाबलेश्र्वर का सिस्टर हिल स्टेशन भी कहा जाता है। पांच पर्वतों के बीच स्थित होने के कारण इस जगह का नाम पंचगनी पड़ा। गौरतलब है कि पंचगनी को ट्रैकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। साथ ही यह जगह अपने प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों के लिए लोकप्रिय है। इसका निर्माण महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी ने 1965 में कराया था। यहां के पॉइंट टेबल लैंड को पंचगनी का गेटवे कहा जाता है। यह वह जगह हैए जहां से आप पंचगनी के किसी भी कोने को देख सकते हैं। साथ हीए यह जगह फिल्मों की शूटिंग के लिए भी काफी जानी जाती है। पंचगनी से 21 किलोमीटर दूर धूम डैम भी टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र है।

rajnish manga 24-08-2014 10:57 PM

Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 
महाबलेश्वर / Mahabaleshwar

लोनावला:
बारिश को इन्जॉय करने के लिए महाबलेश्र्वर के बाद एक और मनमोहक जगह है लोनावला। यहां पहाड पर उमड ते-घुमड ते बादल और साथ में होने वाली झमाझम बारिश मन को हर लेती है। यही नहीं, इन पहाड से गिरते छोटे-बडे झरने भीबेहद खूबसूरत लगते हैं। बारिश के अलावा, यहां के दूसरे आकर्षण वीसापुर फोर्ट, केव्स, कोरीगढ, तुंग फोर्ट और तिकोना फोर्ट में घूमनाभीआपके लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहेगा। अगर आप सीधे मुंबई से यहां पहुंचना चाहते हैं, तो यह जगह रेलवे मार्ग से 128 और बस से 92 किलोमीटर दूर है।


लोनावाला के वाटर फाल्स

खंडाला:
यह लोनावला से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बारिश का मजा लेने के लिए महाबलेश्र्वर व लोनावला के बाद खंडाला बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। इस सीजन में यहां पहाड़ों से गिरते छोटे-बडे झरने, झीलें व लबालब भरे तालाब मन को हर लेते हैं। खंडाला के चारों तरफ ढेर सारे डैम्स, केव्स और फोटर्स हैं। इसके अलावा, अगर आप साइटसीइंग के इच्छुक हैं, तो टाइगर लीप, मंकी हिल, डक नोज, और भूशी लेक यहां की खूबसूरत जगहों में से एक हैं। अगर आप सीधे यहां पहुंचना चाहते हैं, तो मुंबई या पुणे से ट्रेन, बस या अपनी गाडी से पहुंच सकते हैं।

rajnish manga 24-08-2014 11:06 PM

Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 
महाबलेश्वर / Mahabaleshwar


कैसे जाएं:
यहां से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पुणे का है, जो महाबलेश्र्वर से 120 किलोमीटर दूर है।

ट्रेन - यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन वाठार 62 किलोमीटर की दूरी पर है। हालांकि नजदीकी बडा स्टेशन पुणे ही है।

सड़क मार्ग - मुंबई से पुणे होते हुए महाबलेश्र्वर की दूरी 290 किलोमीटर है। जबकि महाडके रास्ते यह दूरी 247 किलोमीटर रह जाती है। स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसें मुंबई व पुणे से सीधे महाबलेश्र्वर जाती है।

rafik 02-09-2014 10:24 AM

Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 
महत्वपूर्ण जानकारी के लिए धन्यवाद

Dr.Shree Vijay 02-09-2014 10:33 PM

Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 

सुंदर ज्ञानवर्धक सूत्र........



rajnish manga 02-09-2014 11:36 PM

Re: महाबलेश्वर / Mahabaleshwar
 
Quote:

Originally Posted by rafik (Post 526306)
महत्वपूर्ण जानकारी के लिए धन्यवाद

Quote:

Originally Posted by dr.shree vijay (Post 526447)
सुंदर ज्ञानवर्धक सूत्र........


रफ़ीक जी और डॉ श्री विजय ने बहुत उत्साहवर्धक टिप्पणियों दे कर सूत्र का गौरव बढ़ाया है. उन्हें हार्दिक मेरा धन्यवाद. डॉ. श्री विजय तो पुणे में ही हैं. वह इस बारे में हमें और विस्तार से बता सकते हैं.


All times are GMT +5. The time now is 09:20 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.