My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Blogs (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=13)
-   -   Make In India Essay In Hindi | Hindi Nibandh | हिंदी निबंध (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=19976)

mak3022 19-07-2019 01:11 PM

Make In India Essay In Hindi | Hindi Nibandh | हिंदी निबंध
 
प्राचीनकाल मै भारत सोने की चिडिया कहलाता था | उस समय हमारा देश विज्ञान,कला,शिक्षा,साहित्य ,कृषि ,व्यापर आदि क्षेत्रों मै अति उन्नत था और आज हमने बहुत से क्षेत्रों मै विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने मै भी सफलता पाई है भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरु किया गया मेक इन इंडिया अभियान एक नयी योजना है |
इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बहुत से देशों में IT कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की और उन्हें भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। इस योजना का साथ बहुत ही मल्टीनेशनल कंपनियां दे रही थीं और साथ-ही-साथ उन कंपनियों ने भारत में कई जगह पर अपने कारखानों को खोलकर भारत में निवेश किया है और साथ में कई भारतीय लोगों को इससे रोजगार भी मिल रहा है। Make In India Essay In Hindi

आरंभ :

मेक इन इण्डिया का शुभारंभ माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 25 सितम्बर, 2014 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों द्वारा रोजमर्रा में उपयोग किए जाने वाले समान का निर्माण इण्डिया में ही हो। Make In India Essay In Hindi

मेक इन इंडिया के उद्घाटन समारोह में मुकेश अम्बानी, चंद कोचर, सायरस मिस्री अन्य नामी उद्योगपति शामिल होने से मेक इन इंडिया मिशन की शोभा और भी बढ़ गयी है यही हमारे प्रधानमंत्री चाहते है की हमारा देश आगे बड़े और तरक्की करते रहे|

इस अवसर पर मुकेश अम्बानी का यह कहना है की आने वाले 12-15 महीनो में रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग 2 लाख करोड़ का निवेश करके लाखो रोज़गार प्राप्त कराएगी| निश्चय ही इस अभियान के मार्ग में अनेक बाधाएं भी हैं, पर उन बाधाओं को दूर करने में भारत पूर्णतः सक्षम है| देश में उद्यमियों के अनुकूल वातावरण तैयार करने हेतु यातायात, ऊर्जा, बैंकिंग आदि क्षेत्रों का विस्तार कर इनमें हर स्तर पर सुधार किए जाने की आवश्यकता है|

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और विश्व में जनसंख्या के मामले में दूसरे नंबर पर है। भारत में असाक्षरता, बेरोज़गारी, महिलाओं की गिनती में गिरावट, भ्रष्टाचार, गरीबी और स्वास्थ्य सेवाओं में कमी आज के दिन में भी मौजूद है। मेक इन इंडिया का अभियान इन सब मुश्किलों को भारत से दूर करने का एक बहुत ही अच्छा पहल है।
मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के अनुसार भारत में 100 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और किफायती आवास योजना लोगों को मिलने की आशा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बड़े निवेशकों की सहायता से देश में मजबूत विकास और मूल्यवान रोज़गार हर घर के लोगों तक सुनिश्चित करना है।


All times are GMT +5. The time now is 01:45 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.