My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   खेल डेस्क (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=4180)

dipu 09-06-2013 09:12 AM

Re: खेल डेस्क
 
http://digitalimages.bhaskar.com/cph...9424-large.jpg

dipu 10-06-2013 02:09 PM

Re: खेल डेस्क
 
जेम्स एंडरसन वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। एंडरसन (237 विकेट) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले के दौरान डरेन गफ (234) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।


एंडरसन ने 170 वनडे मैचों में 29.58 के औसत से इंग्लैंड का अब तक का सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। एंडरसन 10 मौकों पर पारी में चार और दो मौकों पर पारी में पांच विकेट लिए हैं।
गफ ने 2006 में संन्यास लेने से पहले इंग्लैंड के लिए 158 वनडे मैचों में 234 विकेट अपने नाम किए थे। उनसे पहले कोई इंग्लिश गेंदबाज वनडे मैचों में 200 विकेट के आंकड़े को पार नहीं कर सका था।
एंडरसन और गफ के अलावा एंड्रयू फ्लिंटॉश (168), स्टुअर्ट ब्रॉड (155),इयान बॉथम (145), फिलिप डिफ्रेटस (115), पॉल कोलिंगवुड (111) और ग्रेम स्वान (103) ही 100 विकेटों का आंकड़ा पार कर सके हैं।
वनडे विकेटों के लिहाज से सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में एंडरसन 25वें क्रम पर हैं। सबसे अधिक 534 विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने लिए हैं जबकि 502 विकेटों के साथ पाकिस्तान के वसीम अकरम दूसरे क्रम पर हैं।

bindujain 17-06-2013 07:01 PM

Re: खेल डेस्क
 
क्रिकेट के मुकाबले में दर्शकों को जो चीज देखने में सबसे ज्यादा मजा आता है वह है छक्का। जब बल्लेबाज गेंद को धुनते हुए सीधे बाउंड्री पार करता है, तो लाखों खेल प्रेमियों के बदन में एक अजब सी सिहरन दौड़ जाती है।

क्रिकेट के इस सुपरशॉट पर वैसे तो क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग जैसे धुरंधरों की मिलकियत है, लेकिन जिस खिलाड़ी के नाम सबसे खास रिकॉर्ड है वह गेल, सहवाग या सचिन तेंडुलकर नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार शेन वाटसन ने 2011 में यह खास रिकॉर्ड बनाया था। आज वाटसन अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर आइए जानते हैं उनके उस कमाल का ब्यौरा, जिससे किया उन्होंने क्रिस गेल जैसे सिक्सर किंग को भी फेल।

bindujain 17-06-2013 07:04 PM

Re: खेल डेस्क
 
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भले ही वीरेंद्र सहवाग के नाम है, लेकिन एक वनडे इनिंग में सर्वाधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वाटसन के नाम है।

11 अप्रैल 2011 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने धुएंदार-धमाकेदार पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने महज 96 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 185 रन बनाए थे।

185 रन की नॉटआउट पारी के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 15 छक्के और 15 चौके लगाए। वाटसन ने वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के कैरेबियाई प्लेयर जेवियर मार्शल का रिकॉर्ड तोड़ा था। मार्शल ने 2008 में नाबाद 157 रन की पारी में 12 छक्के लगाए थे। वाटसन ने उससे तीन और ज्यादा लगा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

bindujain 17-06-2013 07:05 PM

Re: खेल डेस्क
 
कुल तीन और कर पाए हैं कारनामा

वनडे में एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा वाटसन के अलावा कुल तीन और बैट्समैन कर सके हैं।

कनाडा के खिलाफ 22 अगस्त 2008 को हुए वनडे में वेस्ट इंडीज के जेवियर मार्शल ने 12 छक्के लगाए थे।

2 अप्रैल 1996 को पाकिस्तान के खिलाफ सनथ जयसूर्या ने 11 छक्के लगाए थे। उसी साल 4 अक्टूबर को श्रीलंका के विरुद्ध पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी ने भी 11 छक्के लगाए।

bindujain 17-06-2013 07:05 PM

Re: खेल डेस्क
 
इंडिया में धोनी अव्वल

वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का इंडियन रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में 10 छक्के लगाए थे।

23 जनवरी 2011 को यूसुफ पठान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 8 छक्के लगाए।

सचिन तेंडुलकर ने 7 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध कानपुर में 7 छक्के लगाए थे।

सौरव गांगुली ने अपने करियर में दो बार 7-7 छक्के लगाए।

युवराज सिंह (2 बार), यूसुफ पठान और वीरेंद्र सहवाग भी 7-7 छक्के लगा चुके हैं।

bindujain 17-06-2013 07:06 PM

Re: खेल डेस्क
 
17 बार बने मैन ऑफ द मैच

टेस्ट क्रिकेट में शेन वाटसन भले ही कुल 2 बार टीम के लिए मैन ऑफ द मैच रहे, लेकिन वनडे में यह कारनामा उन्होंने 17 बार किया।

सबसे पहली बार वे आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ मैच में स्टार बने थे। 5 अक्टूबर 2005 को हुए मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 विकेट लेने के साथ ही 1 रन आउट भी किया था।

आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ 9 अक्टूबर 2005 को हुए अगले मुकाबले में भी नाबाद 66 रन, 4 विकेट और 1 रन आउट करने के लिए वाटसन मैन ऑफ द मैच बने।

वाटसन वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका व पाकिस्तान के विरुद्ध 2-2 बार और भारत, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे व कनाडा के खिलाफ 1-1 बार 'मैन ऑफ द मैच' बने।

bindujain 17-06-2013 07:06 PM

Re: खेल डेस्क
 
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai.../17/4754_7.jpg

bindujain 17-06-2013 07:06 PM

Re: खेल डेस्क
 
स्टीव वा के बाद दूसरे बेस्ट ऑलराउंडर

शेन वाटसन ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा ऑलराउंडर्स में शुमार हैं जिन्होंने वनडे में 4000 से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 150 प्लस विकेट भी चटकाए हैं।

वाटसन ने 159 वनडे मैचों में 4790 रन बनाए हैं और 156 विकेट चटकाए हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ स्टीव वा ने कमाल किया है। वा ने करियर में खेले 325 वनडे मैचों में 7569 रन बनाए थे और 195 विकेट झटके थे।

bindujain 17-06-2013 07:06 PM

Re: खेल डेस्क
 
वनडे रिकॉर्ड

शेन वाटसन ने पहला वनजे मैच 24 मार्च 2002 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला। 32वां बर्थडे मनाने तक उन्होंने 159 वनडे खेले।

वनडे की 139 पारियों में वाटसन ने 41.65 के औसत से 4790 रन बनाए हैं। वहीं 138 पारियों में उन्होंने 28.89 के औसत से 156 विकेट चटकाए।

वाटसन वनडे में 473 चौके और 101 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 53 कैच भी लपके हैं।


All times are GMT +5. The time now is 12:28 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.