My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Television (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=15)
-   -   दया भाभी (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=12704)

dipu 19-04-2014 03:08 PM

दया भाभी
 
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai...18/5098_35.jpg


सब टीवी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी से भला कौन परिचित नहीं है। जितना पॉपुलर यह शो है, उतनी ही पॉपुलर इसकी लीड एक्ट्रेस दया जेठालाल गड़ा उर्फ़ दिशा वाकाणी हैं। ज्यादातर लोग उन्हें गरबा क्वीन के नाम से जानते हैं। छोटे परदे पर दया भाभी के संस्कार, डांस और जेठालाल के साथ उनकी मस्ती सभी ने खूब देखी है, लेकिन आज हम बता रहे हैं आपको उनकी निजी जिंदगी की कुछ बातें :

गुजरात में हुआ जन्म :

साल 1997 से एक्टिंग वर्ल्ड में सक्रिय दिशा का जन्म 17 सितंबर 1978 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था, लेकिन वे भावनगर में पली बढ़ी हैं। वे तब से अभिनय जगत से जुड़ी हैं, जब वे स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने गुजरात कॉलेज, अहमदाबाद से ड्रामेटिक आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है।

रियल लाइफ में शादीशुदा नहीं हैं दया भाभी :

'तारक मेहता...' में जेठालाल की बीवी और टिपेंद्र (टप्पू) की मां का शानदार अभिनय कर रहीं दिशा वास्तविक जिंदगी में शादीशुदा नहीं हैं। वे 35 साल की हो चुकी हैं और अपने लिए एक सुयोग्य वर का इंतज़ार कर रही हैं। वर्तमान में वे मुंबई में रहती हैं।

फिल्मों में भी आ चुकी हैं नजर :

दिशा वाकाणी केवल टीवी सीरियल्स तक सीमित नहीं हैं, वे बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 'कमसिन : द अनटच्ड' (1997), 'फूल और आग' (1999), 'देवदास' (2002), 'मंगल पांडे : द राइजिंग' (2005), 'सी कंपनी' (2008) और 'जोधा अकबर' (2008) में उनकी अदाकारी देखी जा सकती है।

'तारक मेहता...' से मिली असली पहचान :

दिशा साल 2008 से लगातार सब टीवी के फैमिली शो 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में काम कर रही हैं। इस सीरियल से दिशा को असली पहचान मिली। बता दें कि वे इसके अलावा 'खिचड़ी' (2004) और 'इंस्टेंट खिचड़ी' (2005 ) में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इन दोनों ही शोज में उन्होंने एक अतिथि के रूप में अपनी भूमिका दर्ज कराई थी। दिशा अब तक 10 से ज्यादा टेली अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं।

dipu 19-04-2014 03:09 PM

Re: दया भाभी
 
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai.../18/5104_1.jpg

dipu 19-04-2014 03:10 PM

Re: दया भाभी
 
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai.../18/5107_2.jpg

dipu 19-04-2014 03:12 PM

Re: दया भाभी
 
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai.../18/5110_3.jpg

dipu 19-04-2014 03:15 PM

Re: दया भाभी
 
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../18/5113_4.jpg

dipu 19-04-2014 03:15 PM

Re: दया भाभी
 
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai.../18/5116_5.jpg

dipu 19-04-2014 03:15 PM

Re: दया भाभी
 
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai.../18/5119_6.jpg

dipu 19-04-2014 03:16 PM

Re: दया भाभी
 
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai.../18/5122_7.jpg

dipu 19-04-2014 03:16 PM

Re: दया भाभी
 
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai.../18/5129_8.jpg

dipu 19-04-2014 03:16 PM

Re: दया भाभी
 
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai...18/5135_10.jpg


All times are GMT +5. The time now is 03:19 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.