My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   फनी जोक्स (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=5841)

bindujain 08-01-2013 09:04 PM

फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...215151_1_1.jpg

एक बार तीन दोस्त पिकनिक पर गए। वहां जाकर याद आया कि पेप्सी तो वे घर पर ही भूल आए। फिर तय किया कि उनमें से जो सबसे छोटा है वह जाकर पेप्सी लाए।
सबसे छोटा दोस्त घोंचू बोला - मैं इस शर्त पर जाता हूं कि तुम मेरे आने तक समोसे नहीं खाओगे।
दोनों ने कहा - ठीक है! दो दिन गुजर गए वह नहीं आया।
दोनों ने सोचा अब समोसे खा लेने चाहिए। उन्होंने जैसे ही खाने के लिए समोसे उठाए - घोंचू पेड़ के पीछे से निकलकर बोला, 'ऐसा करोगे तो मैं नहीं जाऊंगा।'

bindujain 08-01-2013 09:06 PM

Re: फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...207116_1_1.jpg

पोंचूजी अपनी पत्नी का जनाजा लेकर जा रहे थे, जनाजे के आगे एक कुत्ता और पीछे आदमियों की लंबी लाइन थी।
एक आदमी ने आकर पूछा - भाईसाहब! यह सब कैसे हुआ?
पोंचूजी - इसे इस कुत्ते ने काट लिया था।
आदमी - यह कुत्ता एक दिन के लिए उधार दे दि*जिए ना।
पोंचूजी - पीछे लाइन में लगो।





.

bindujain 08-01-2013 09:07 PM

Re: फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...930051_1_1.jpg

पत्नी (पति से)- जानू, जल्दी से बैग पैक कर लो। मैंने लॉटरी में 10 करोड़ रुपए जीते हैं।

पति महाशय- बैग में सर्दियों के कपड़े डालूं या गर्मियों के?

पत्नी- कैसे भी कपड़े डालो, पर जल्दी से दफा हो जाओ।

bindujain 08-01-2013 09:08 PM

Re: फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...611028_1_1.jpg

एक युवती ने हड़बड़ी में कहीं जाते देखकर अपने डॉक्टर पिता से कहा- क्या बात है पापा? आप इतनी जल्दी में कहां जा रहे हैं?

डॉक्टर साहब ने कहा- अभी-अभी फोन आया था- हाय मैं मर जाऊंगा... तुरंत आ जाओ।

नवयुवती ने शरमाकर कहा- पापा पापा...! वह... वह फोन आपके लिए नहीं, मेरे लिए आया था।

bindujain 08-01-2013 09:09 PM

Re: फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...214158_1_1.jpg

एक छोटा बच्चा मैंडम से - मैं आपसे प्यार करता हूं।
मैडम- पर मुझे बच्चों से नफरत है।
शरारत भरी मुस्कान के साथ बच्चा बोला - मैं... कोशिश करूंगा कि बच्चा ना हो।

bindujain 08-01-2013 09:11 PM

Re: फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...221212_1_1.jpg
पार्क के किनारे एक युवती को अकेला पाकर पोंचूजी हाथ में फूल लिए उसका पीछा कर रहे थे।
युवती - तुम्हे पता है! पीछे मेरी मां आ रही हैं?
पोंचूजी - अरे, हम तो खानदानी आशिक है। तुम्हारी मां के पीछे मेरे पिताश्री आ रहे है।





.

bindujain 08-01-2013 09:12 PM

Re: फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...205105_1_1.jpg

कॉलेज में अध्ययनरत एक खूबसूरत युवती क्लास में खड़े होकर गाना गा रही थी - जरा-जरा टच मी... टच मी।
तभी रोमियों उठा, युवती को टच किया और बोला - अब हिम्मत है... तो आगे भी गा कर दिखा।

bindujain 08-01-2013 09:13 PM

Re: फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...130093_1_1.jpg

काफी देर से रोमांटिक मूड में बैठे पोंचूजी पार्क में किसी को न पाकर जल्दी से अपनी गर्लफ्रैंड को एक लंबा किस..... करते हैं।
गर्लफ्रैंड ने अपने हाथों से उन्हें दूर हटाते हुए कहा - प्लीज! शादी के पहले यह सब मत करो...।
पोंचूजी शरमा कर बोले - फिक्र मत करो! मैं पहले से ही शादीशुदा हूं।





.

bindujain 08-01-2013 09:14 PM

Re: फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...111075_1_1.jpg

एक प्रेमिका 'लव यू' कार्ड खरीदने घोंचूजी के दुकान पहुंची और बोली आपके पास कोई ऐसा कार्ड है, जिस पर सिर्फ 'आय लव यू ओनली' ही लिखा हुआ हो।
घोंचूजी बोले - जी मैडम! हां है।
प्रेमिका ने कहा- ठीक है। 10 कार्ड पैक कर दो...।






.

bindujain 08-01-2013 09:16 PM

Re: फनी जोक्स
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...019049_1_1.jpg

रेस्टॉरेंट में लड़के ने लड़की से कहा 'आई लव यू'

लड़की- मैंने तुमसे प्यार नहीं किया।

लड़का- मेरे लिए एक बार फिर से सोचो ना।

लड़की रूखे अंदाज में- मैंने तुमसे कहा ना- नहीं, नहीं और नहीं।

वेटर ने उन्हें इसे तरह देखा तो उनके लिए अलग-अलग बिल बनाकर ले आया।

लड़की ने अपना अलग से बिल देखा तो लड़के की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए बोली 'आई लव यू टू......।'




,


All times are GMT +5. The time now is 08:19 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.