My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   IPL-7 Live (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=11628)

dipu 10-01-2014 06:24 PM

IPL-7 Live
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 7वें सीजन के लिए अपने कप्तान विराट कोहली, स्टार विकेटकीपर एबी डिविलियर्स और धुआंधार ऑलराउंडर क्रिस गेल को प्लेयर्स ऑक्शन से पहले बरकरार रखा है।

साथ ही फ्रेंचाइजी ने यह भी साफ किया कि इस सीजन वेटरन कीवी स्टार डेनियल वेटोरी टीम के प्रमुख कोच व साउथ अफ्रीकी दिग्गज एलन डॉनल्ड बॉलिंग कोच के रोल में रहेंगे।


आईपीएल-7 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी को होगी। उससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों को अपने सुरक्षित खिलाड़ियों की सूचि 10 जनवरी तक गवर्निंग काउंसिल के पास सबमिट करनी थी।

एक टीम अधिकतम पांच खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रख सकती है। सभी 8 टीमों को मिलकर 28 खिलाड़ियों को टीम में यथावत रखना है। इस नियम के मुताबिक सभी टीमों ने अपनी रणनीति बनाई है।

dipu 10-01-2014 06:24 PM

Re: IPL-7 updates
 
राजस्थान की पसंद

मुंबई की तरह राजस्थान की टीम भी अपने स्टार प्लेयर के बगैर पहली बार उतरेगी। राहुल द्रविड़ ने अपनी जगह कप्तान के रोल में शेन वाटसन को उपयुक्त बताया है। अंडर-19 एशिया कप खिताब में अहम रोल निभाने वाले संजू सैमसन और अजिंक्य रहाणे को राजस्थान की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने बरकरार रखा है। शेन वाटसन, जेम्स फॉकनर और स्टुअर्ट बिन्नी भी सुरक्षित हैं।

dipu 10-01-2014 06:27 PM

Re: IPL-7 updates
 
चेन्नई के पांच धुरंधर

बीसीसीआई प्रेसिडेंट एन श्रीनिवासन की टीम चेन्नई में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और सुरेश रैना बरकरार हैं। विदेशी खिलाड़ियों में टीम ने ड्वेन ब्रावो को साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस के ऊपर तवज्जो देते हुए सुरक्षित किया है।

dipu 10-01-2014 06:45 PM

Re: IPL-7 updates
 
मुंबई इंडियंस के पांच धुरंधर

यह पहला सत्र है जब मुंबई इंडियंस की टीम सचिन तेंडुलकर के बिना खेलेगी। कप्तान रोहित शर्मा और कीरॉन पोलार्ड की पॉपुलारिटी उन्हें टीम में बरकरार रख सकती है। मिचेल जॉनसन का बेहतरीन फॉर्म उन्हें अंबानी की पहली पसंद बना सकता है।

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा भी मुंबई के लिए स्टार रहे हैं। ऐसे में इन तीनों विदेशियों को मुंबई अपने साथ रखना चाहेगा।

घरेलू खिलाड़ियों की बात करें तो विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का बरकरार रहना लगभग तय माना जा रहा है। वे इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। हरभजन सिंह और अंबाति रायुडू को भी बरकरार रखने पर चर्चा हो सकती है।

dipu 10-01-2014 06:46 PM

Re: IPL-7 updates
 
गंभीर हैं शाहरुख की पसंद

कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान अपने कप्तान गौतम गंभीर को बरकरार रखने का मन बना चुके हैं। 2012 में गंभीर की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी। वेस्ट इंडीज के स्टार स्पिनर सुनील नारायण भी शाहरुख की विश-लिस्ट में शामिल हैं।

dipu 10-01-2014 06:47 PM

Re: IPL-7 updates
 
किसे चुनेगी दिल्ली?

सबसे बड़ी मुश्किल और आसानी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के साथ है। पिछले सीजन टीम के किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन ऐसा नहीं था जिसे टीम अपने साथ बरकरार रखने में रुचि दिखाए।

वीरेंद्र सहवाग का बरकरार रह पाना मुश्किल लग रहा है। वहीं डेविड वार्नर का आता-जाता फॉर्म भी टीम मैनेजमेंट को खटक सकता है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी उन्हें बरकरार रखने पर विचार कर सकती है।

dipu 10-01-2014 06:48 PM

Re: IPL-7 updates
 
आईपीएल-7 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी को होगी। यदि पहले दिन सभी खिलाड़ियों का नाम नहीं आता तो तो नीलामी 13 फरवरी को भी जारी रहेगी। अभी नीलामी के लिए स्थान तय नहीं है।

पिछले साल स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल से कलंकित हुए टूर्नामेंट की गरिमा लौटाने के लिए आयोजकों ने इस साल चार बदलाव किए हैं। इन चार बदलावों से नीलामी पहले से ज्यादा रोचक होगी।

dipu 11-02-2014 03:07 PM

Re: IPL-7 updates
 
वीरेंद्र सहवाग

दिल्ली टीम के इस धुरंधर के आईपीएल करियर पर सबसे बड़ा प्रश्नचिह्न लगा है। लगातार गिरता फॉर्म वीरू के लिए बड़ा खतरा है। टीम इंडिया से वे फिलहाल बाहर ही चल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने खुद को सुधारने का प्रयास भी किया, लेकिन उस मोर्चे पर भी वे बुरी तरह फ्लॉप रहे।

पिछली 10 पारियों में उनका प्रदर्शन कुछ ऐसा रहा-

बनाम कर्नाटक - 32, 11

बनाम पंजाब - 10, 12

बनाम विदर्भ - 56

बनाम ओडिशा - 0, 44

बनाम हरियाणा - 3, 6

बनाम मुंबई - 9, 35*

क्यों नहीं होंगे नीलाम?

सहवाग के खराब प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा कारण है उनकी कमजोर नजर। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत हैंड-आई कोऑर्डिनेशन थी। चश्मा लगने के बाद से उनकी बल्लेबाजी कमजोर हो गई। वीरू चश्मे के साथ बैटिंग करने में खुद को सहज महसूस नहीं कर रहे। अपनी इस कमजोरी पर वे काबू नहीं कर पा रहे।

उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा गया है। कमजोर निगाहों वाले सहवाग पर कौन सी फ्रेंचाइजी इतनी मोटी रकम लुटाएगी, यह देखने वाली बात होगी।

dipu 11-02-2014 03:08 PM

Re: IPL-7 updates
 
मुथैया मुरलीधरन

इस श्रीलंकाई दिग्गज का आईपीएल करियर इस नीलामी के साथ खत्म होता नजर आ रहा है। सिर्फ क्लब लेवल पर एक्टिव मुथैया मुरलीधरन हाल ही में मेलबर्न की टीम से बिग बैश लीग में खेले थे। वहां खेले 8 मैचों में उन्होंने 19.62 के औसत से कुल 8 विकेट चटकाए। मुरली का इकॉन्मी रेट 5.41 का रहा।

उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन के खर्च पर 2 विकेट का रहा।

क्यों नहीं होंगे नीलाम?

मुरलीधरन फिलहाल 41 साल के हैं। वर्ल्ड के बेस्ट गेंदबाज रहे मुरली ने इंटरनेशनल करियर में 1347 विकेट चटकाए, लेकिन अब वे उम्रदराज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

पिछले साल आईपीएल में वे 59.00 के औसत से कुल 3 विकेट ले पाए थे। बढ़ती उम्र के कारण उनका फॉर्म गिरता जा रहा है। ऐसे में शायद ही कोई फ्रेंचाइजी उन पर दांव लगाए।

dipu 11-02-2014 03:09 PM

Re: IPL-7 updates
 
ब्रैड हॉग

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज पर भी उम्र का असर दिखने लगा है। 43 साल के ब्रैड हॉग राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कुल 1 मैच खेलने का मौका मिला।

हाल ही में संपन्न हुए बिग बैश लीग में उनका प्रदर्शन कुछ इस प्रकार से रहा-

बनाम होबार्ट - 2 विकेट
बनाम सिडनी - कोई विकेट नहीं
बनाम मेलबर्न - कोई विकेट नहीं
बनाम सिडनी - 1 विकेट
बनाम होबार्ट - कोई विकेट नहीं।

उनकी टीम टूर्नामेंट की चैंपियन जरूर बनी, लेकिन वे बुरी तरह फ्लॉप रहे। फाइनल मैच में उन्हें बेस्ट प्लेयर की ट्रॉफी से नवाजा गया, लेकिन टीम में ऐसे कई सदस्य थे जिनका प्रदर्शन हॉग से बेहतर था।

क्यों नहीं बिकेंगे?

हॉग का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए रखा गया है। उनके खराब फॉर्म और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर टीमें इतनी मोटी कीमत लगाने से पहले 10 बार सोचेंगी। हॉग ने अपने टी-20 करियर में 22.13 के औसत से 91 विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन वे सब उनके बेहतर दिनों के आंकड़े हैं। उनका हालिया प्रदर्शन काफी खराब रहा है।


All times are GMT +5. The time now is 12:15 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.