My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Travel & Tourism (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=31)
-   -   Karnataka's tourist attractions (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=15803)

rajnish manga 22-07-2015 09:31 AM

Karnataka's tourist attractions
 
Karnataka's tourist attractions




rajnish manga 22-07-2015 10:30 AM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > हम्पी

यूनेस्को की विश्व विरासत के रूप में प्रसिद्ध हम्पी मध्यकालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब 'हम्पी' के नाम से जाना जाता है। यह प्राचीन शानदार नगर अब मात्र खंडहरों के रूप में ही अवशेष अंश में उपस्थित है जिसे देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक साल भर आते रहते हैं.

चौदहवीं शताब्दी के दौरान मध्यकालीन भारत के महानतम साम्राज्यों में से एक, विजयनगर साम्राज्य की राजधानी, हम्पी कर्नाटक राज्य के दक्षिण में स्थित है। हम्पी के चौंदहवीं शताब्दी के भग्नावशेष यहां लगभग 26 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्र में फैले हुए हैं. जब आप हम्पी का नाम सुनते हैं, तो आप तुरंत प्रसिद्ध अवशेषों के बीच विजयनगर के विशाल शहर की सुप्रसिद्ध वास्तुकला के बारे में सोचते हैं।

फरवरी 2010 में इसी विजयनगर साम्राज्य के महान सम्राट कृष्णदेव राय के राज्याभिषेक की 500वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित हुआ.


rajnish manga 22-07-2015 10:36 AM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > हम्पी

https://upload.wikimedia.org/wikiped..._-_Chariot.JPG

हम्पी में प्रस्तर शिल्प में निर्मित रथ

rajnish manga 22-07-2015 10:39 AM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > हम्पी





rajnish manga 22-07-2015 10:47 AM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > हम्पी

https://upload.wikimedia.org/wikiped..._Hampi_dtv.JPG

उग्र नरसिंह की विशाल प्रस्तर प्रतिमा



rajnish manga 26-07-2015 10:06 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 
कर्नाटका राज्य > बादामी के गुफा मंदिर

बदामी या बादामी की यात्रा करने वाले पर्यटकों को बलुआ पत्थर से बने गुफा मंदिरों का आकर्षण ही यहाँ खींच कर लाता है। ये मंदिर अपनी सुंदर मूर्तिकला के लिए जाने जाते हैं जिनमें पौराणिक तथा धार्मिक घटनाओं को खूबसूरती से उकेरा गया है।

बेंगलोर से लगभग 500 कि.मी. दूर बदामी
, उत्तर कर्नाटक के बागलकोट जिले का एक प्राचीन एतिहासिक स्थल है जिसे पहले वातापी या वातापिपुर कहा जाता था। 540 से 757 ईस्वी तक बादामी चालुक्यों की राजधानी रहा तथा विंध्यपर्वत श्रृंखला पार करके आने वाले प्रथम ऋषि मुनि अगस्त्य जिन्होंने सागर को चुल्लू में भरकर पी लिया था, का स्थान है। विशाल अगस्त्य झील के चारों ओर बसा हुआ बदामी नगर, दो विशाल शिलापर्वतों, जो अगस्त्य झील को घेरे हुए हैं, के मध्य घाटी में बसा हुआ है। इन्हीं में से एक पर्वत महाशिला पर विश्वप्रसिद्ध बादामी गुफाएं हैं जो दक्षिण भारतीय शिल्प कला के सुन्दरतम कलाकृतियों में से एक हैं। पर्वत के शिखर पर बादामी फोर्ट है एवं सामने दूसरे पर्वत पर चालुक्य-फोर्ट। अगत्य झील परिसर में भूतनाथ मंदिर एवं प्राचीन ग्राम-देवता मंदिर के अतिरिक्त अनेक प्राचीन मंदिर श्रृंखलाएं हैं जिनमे विभिन्न पाषण-शिलाओं पर मूर्तियाँ उत्कीर्णित हैं। समस्त पर्वत श्रेणी पर अनेक प्राचीन मंदिर बने हुए हैं। बादामी से 22 कि.मी. दूर पट्टाडाकल एवं 46 कि.मी. पर ऐहोले है जो विश्व-प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों के स्थल है। बदामी, पट्टाडाकल व ऐहोल विश्व-धरोहर स्थल हैं।

rajnish manga 26-07-2015 10:10 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 26-07-2015 10:14 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 26-07-2015 10:15 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 

rajnish manga 26-07-2015 10:17 PM

Re: Karnataka's tourist attractions
 


All times are GMT +5. The time now is 11:06 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.