My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Hindi Literature (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=2)
-   -   नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2635)

Leo_Kobb 28-04-2011 05:27 PM

नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
इस सूत्र में हिंदी में उपलब्ध किसी भी विषय से जुडी पुस्तकें एवं साहित्य के लिंक उपलब्ध कराएँ जायेंगे, जो पूरी तरह से नि:शुल्क हैं, ओनलाईन डाउनलोड की जा सकती हैं, पढ़ी जा सकती हों | अन्य भाषाओँ के नि:शुल्क पुस्तकों के लिंक पर भी कोई पाबन्दी नहीं है | उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा पुस्तकें ज्यादा से ज्यादा पाठकों तक पहुंचे |

Leo_Kobb 28-04-2011 05:35 PM

Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
शुरुआत करता हूँ, ओशो की ये पुस्तक दोस्तों को ओनलाईन भेंट करते हुए | पुस्तक है गहरे पानी पैठ | यह मुझे अत्यधिक प्रिय है और बहुत रोचक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तक है, दर्शन से थोड़ी दूर और विज्ञान और तर्क के ज्यादा करीब है |

वर्तमान में तो यह इस रूप में बिकती है |
http://oshoonline.com/index.php?rout...product_id=466

परन्तु पुस्तक का जो संस्करण मैं दे रहा हूँ, वह 1972 का है | 2003 में मैंने इसे खुद के हिंदी टंकण अभ्यास के दौरान महज शौकिया तौर पर अपने कंप्यूटर में टंकित किया था, लेकिन लगता है इसकी परिणति यहाँ होनी थी, अब यहाँ से ओशो प्रेमियों तक ये पहुंचे तो मुझे बहुत खुशी होगी |

डाऊनलोड लिंक,
http://gppleo.4shared.com/
या
http://www.4shared.com/document/BM5w...ani_Paith.html

Leo_Kobb 28-04-2011 05:40 PM

Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
हिंदी की कई पुस्तकें यहाँ इस पोर्टल पर भी मिलती हैं, यहाँ अनेक नामी साहित्यकारों की पुस्तकें हम फ्री में डाऊनलोड कर सकते हैं | यह पोर्टल निरंतर नि:शुल्क साहित्य के अपने भण्डार को अपडेट कर रहा है | आप के पास भी अगर किसी पुस्तक की सोफ्ट कॉपी हो तो इन्हें भेज सकते हैं |

तो अभी के अभी यहाँ पधारें,
http://www.apnihindi.com/

golmaal 28-04-2011 11:01 PM

Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
बहुत ही बढ़िया जानकारी लाये हैं मित्र. आपका स्वागत है. बस इसी तरह अपने ज्ञान के मोती इस मंच पर बिखरते रहे. :cheers:

bhojpur 14-08-2011 09:20 PM

Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
धन्यवाद बहुत बहुत धन्यवाद

samir 11-09-2011 12:04 AM

Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
सुभद्रा कुमारी चौहान की कवितायेँ

भला कौनसा भारतवासी होगा जिसने झाँसी की रानी कविता नही सुनी होगी !
एक ऐसी कविता जिसे सुनकर एक सच्चे हिन्दुस्तानी का खून आज भी खौल उठता है। जो आज भी रगों में जोश भर देती है।
ये कविता सुभद्रा जी की कलम से ही निकल सकती थी।

ऐसी ही कई कविताओं का संग्रह है ये पुस्तिका।



Download Link:

Link

samir 11-09-2011 12:04 AM

Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
देवदास उपन्यास


1917 में लिखा गया यह उपन्यास शरत चंद्र की कलम से निकला हुआ एक महान उपन्यास है । प्रेम और त्याग की भावना के प्रतीक इस उपन्यास की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस उपन्यास पर अब तक तीन फिल्में बन चुकी है।

Download Link:

Link

pass(if needed):

hindilove

samir 11-09-2011 12:04 AM

Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
हरिवंश राय बच्चन की कवितायेँ

इस पुस्तक में हरिवंश राय बच्चन की चुनी हुई कवितायेँ दी गई है।





डाउनलोड लिंक:
Click here
पासवर्ड रहित .

samir 11-09-2011 12:05 AM

Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
महादेवी वर्मा की कवितायेँ

महादेवी वर्मा को छायावाद के चार सतम्भो में गिना जाता है । उनकी मशहूर रचनाओं में अतीत के चलचित्र , समृति की रेखाएं मुख्य है, वहीं काव्य संग्रहों में निहार, रश्मि, नीरजा एवं संध्या गीत मुख्य है।



Download Link:

Link:

samir 11-09-2011 12:05 AM

Re: नि:शुल्क हिंदी साहित्य एवं पुस्तकें
 
आनंदमठ उपन्यास:
सन १८८२ में प्रकाशित बंकिम चंद्र चटोपाध्याय द्वारा लिखित यह उपन्यास भारतीय इतिहास के उन दुर्लभ दस्तावेजोंमें से एक है जिन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। इस उपन्यास को सन्यासी आन्दोलन और बंगाल अकाल की छाया में लिखा गया है।

भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम इसी उपन्यास से लिया गया है।

यह पुस्तक हर भारतीय को जरूर पढ़नी चाहिए ।

लिंक:

Click here

password: hindilove


All times are GMT +5. The time now is 11:15 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.