My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Debates (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=29)
-   -   क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है? (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2788)

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 04:34 PM

क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
दोस्तों क्या 2012' में क्या सचमुच खत्म हो जाएगी दुनिय ..क्या में वाकई ये दुनिया खत्म हो जतेगी जेसे हालीवुड मूवी 2012 में दिखया गया हैं वैसे कुछ सुबूत है जो ये बाताते ह की ऐसा होगा और कुछ कहते है ऐसा नही होगा तो दोस्तों आप इस बारे में अपनी राय दे ..
में आपके जवाब का इंतजार करूँगा

धन्यवाद


प्रलय शब्द का जिक्र लगभग हर धर्म के ग्रंथों में मिलता है। करीब 250 साल पहले महान भविष्यवक्ता नास्त्रेस्देमस ने भी प्रलय को लेकर घोषणा की है हालांकि इसमें उसके समय को लेकर कोई घोषणा नहीं है।

dipu 13-05-2011 04:47 PM

Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
सब बकवास है ,,,,,,,,,,,,,,,,,, अपवाहो पर ध्यान न दे , और अपने विवेक से काम ले

khalid 13-05-2011 06:23 PM

Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
जो होगा ठिक होगा अभी से खुन जलाने से क्या फायदा जब दुनिया खत्म हो जाएगा तो देखने के लिए कौन बचेगा दुनिया खत्म हो गया हैँ

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 10:35 PM

Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
दोस्तों अपने विचार देने का शुक्रिया अब हमारे प्राचीन धर्म गर्न्थों की सुनिए

महाभारत -

महाभारत में कलियुग के अंत में प्रलय होने का जिक्र है, लेकिन यह किसी जल प्रलय से नहीं बल्कि धरती पर लगातार बढ़ रही गर्मी से होगा। महाभारत के वनपर्व में उल्लेख मिलता है कि सूर्य का तेज इतना बढ़ जाएगा कि सातों समुद्र और नदियां सूख जाएंगी। संवर्तक नाम की अग्रि धरती को पाताल तक भस्म कर देगी। वर्षा पूरी तरह बंद हो जाएगी। सबकुछ जल जाएगा, इसके बाद फिर बारह वर्षों तक लगातार बारिश होगी। जिससे सारी धरती जलमग्र हो जाएगी।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 10:47 PM

Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
बाइबिल -

इस ग्रंथ में भी प्रलय का उल्लेख है जब ईश्वर, नोहा से कहते हैं कि महाप्रलय आने वाला है। तुम एक बड़ी नौका तैयार करो, इसमें अपने परिवार, सभी जाति के दो-दो जीवों को लेकर बैठ जाओ, सारी धरती जलमग्र होने वाली है।

इस्लाम -

इस्लाम में भी कयामत के दिन का जिक्र है। पवित्र कुरआन में लिखा है कि कयामत का दिन कौन सा होगा इसकी जानकारी केवल अल्लाह को है। इसमें भी जल प्रलय का ही उल्लेख है। नूह को अल्लाह का आदेश मिलता है कि जल प्रलय होने वाला है, एक नौका तैयार कर सभी जाती के दो-दो नर-मादाओं को लेकर बैठ जाओ।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 10:51 PM

Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
पुराण -

हिदू धर्म के लगभग सभी पुराणों में काल को चार युगों में बाँटा गया है। हिंदू मान्ताओं के अनुसार जब चार युग पूरे होते हैं तो प्रलय होती है। इस समय ब्रह्मा सो जाते हैं और जब जागते हैं तो संसार का पुन: निर्माण करते हैं और युग का आरम्भ होता है।

नास्त्रेस्देमस की भविष्यवाणी -नास्त्रेस्देमस ने प्रलय के बारे में बहुत स्पष्ट लिखा है कि मै देख रहा हूँ,कि एक आग का गला पृथ्वी कि ओर बाद रहा है,जो धरती से मानव के काल का कारण बनेगा। एक अन्य जगह नास्त्रेस्देमस लिखते हैं, कि एक आग का गोला समुन्द्र में गिरेगा और पुरानी सभ्यता के समस्त देश तबाह हो जाएंगे।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 10:53 PM

Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
प्रलय को लेकर वैज्ञानिकों के बयान -

केवल धर्म ग्रंथों में ही नहीं, बल्कि कई देशों में वैज्ञानिकों ने भी प्रलय की अवधारणा को सही माना है। कुछ महीनों पहले अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने घोषणा कि है कि 13 अप्रैल 2036 को पृथ्वी पर प्रलय हो सकता है। खगोलविदों के अनुसार अंतरिक्ष में घूमने वाला एक ग्रह एपोफिस 37014.91 किमी/ प्रति घंटा) की रफ्तार से पृथ्वी से टकरा सकता है। इस प्रलयंकारी भिडंत में हजारों लोगों की जान भी जा सकती है। हालांकि नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

माया कैलेंडर की भविष्*यवाणी

माया कैलेंडर भी कुछ ऐसी ही भविष्*यवाणी कर रहा है। साउथ ईस्ट मेक्सिको के माया कैलेंडर में 21 दिसंबर 2012 के बाद की तिथि का वर्णन नहीं है। कैलेंडर उसके बाद पृथ्वी का अंत बता रहा है।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 10:54 PM

Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
माया कैलेंडर के मुताबिक 21 दिसंबर 2012 में एक ग्रह पृथ्वी से टकराएगा, जिससे सारी धरती खत्*म हो जाएगी। करीब 250 से 900 ईसा पूर्व माया नामक एक प्राचीन सभ्यता स्थापित थी। ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में इस सभ्यता के अवशेष खोजकर्ताओं को मिले हैं।ऐसी मान्यता है कि माया सभ्यता के काल में गणित और खगोल के क्षेत्र उल्लेखनीय विकास हुआ था। अपने ज्ञान के आधार पर माया लोगों ने एक कैलेंडर बनाया था। कहा जाता है कि उनके द्वारा बनाया गया कैलेंडर इतना सटीक निकला है कि आज के सुपर कम्प्यूटर भी उसकी गणनाओं में 0.06 तक का ही फर्क निकाल सके और माया कैलेंडर के अनेक आकलन, जिनकी गणना हजारों सालों पहले की गई थी, सही साबित हुए हैं।

चीन के धार्मिक ग्रंथ ‘आई चिंग’ व ‘द नेशनल फिल्म बोर्ड ऑफ कनाडा’ ने भी इन मतों को बल दिया है। लेकिन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता व हिंदू मान्यताओं के प्रतीक 5123 वर्ष पुराने टांकरी कलेंडर ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 11:01 PM

Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
आपकी राय

दुनिया खत्म होने के तर्क से आप कितने सहमत हैं? अगर आप इस तर्क से असहमत भी हों तो यह तो तय है कि ग्लोबल वार्मिंग पूरी धरती के लिए खतरनाक है। इस खतरे को आप कितनी गंभीरता से लेते हैं। इससे बचाव के लिए आप अपने स्तर से क्या कोशिश करते हैं और दूसरों को क्या सुझाव देना चाहेंगे? अपनी बात हम से शेयर करें।

The ROYAL "JAAT'' 14-05-2011 01:07 PM

Re: क्या दुनिया खत्म होने का वक्त आ गया है?
 
जर्मनी के वैज्ञानिकों की चेतावनी 21 दिसंबर, 2012 को ख़त्म हो सकती है दुनिया


क़यामत यानि प्रलय के दिन को लेकर विभिन्न धर्मों में में बहुत कुछ कहा जाता है. क़यामत कब आएगी इस मुद्दे को लेकर भी अलग-अलग मत हैं, लेकिन इस बात पर सभी सहमत हैं कि एक दिन ये दुनिया ख़त्म ज़रूर हो जाएगी. एक प्राचीन मान्यता के मुताबिक़ सदियों पहले माया सभ्यता ने एक ऐसा कैलेंडर बनाया था, जिसमें शुक्रवार 21 दिसम्बर 2012 में प्रलय की भविष्यवाणी की गई थी.

अब जर्मनी के वैज्ञानिक रोसी ओडोनील और विली नेल्सन ने 21 दिसंबर 2012 को एक्स ग्रह की पृथ्वी से टक्कर की बात कहकर पृथ्वी के विनाश की अफ़वाहों को और हवा दे दी है. कई बड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर वर्ष 2012 में एक्स ग्रह


All times are GMT +5. The time now is 08:25 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.