My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Film World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=18)
-   -   Babumoshay Bandookbaaz (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=17184)

rajnish manga 27-09-2017 01:40 PM

Babumoshay Bandookbaaz
 
Babumoshay Bandookbaaz
बाबू मोशाय बंदूकबाज
Released on Aug 25, 2017




rajnish manga 27-09-2017 02:02 PM

Re: Babumoshay Bandookbaaz
 
Babumoshay Bandookbaaz बाबू मोशाय बंदूकबाज

बाबू बिहारी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) और बांके बिहारी (जतिन) शार्प शूटर्स हैं। उत्तर प्रदेश में रहते हैं। दोनों को अक्सर एक ही काम के पैसे मिलते हैं। प्रतिस्पर्धा में है दोनों- एक-दूसरे से आगे निकलने की। लेकिन कहानी में कई मोड़ हैं और इनकी प्रतिस्पर्धा के साथ ही एक खेल भी चल रहा है।

इस पूरी कहानी में दो राजनेता हैं- सुमित्रा (दिव्या दत्ता) और दुबे (अनिल)। बाबू और बांके इन्हीं दोनों के क्लायंट हैं। दोनों नेता अपने फायदे के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। बांके की प्रेमिका है यास्मीन (श्रद्धा), जो रीमिक्स गानों पर नाचती है और अपने आशिक़ के लिए कॉन्ट्रैक्ट लेकर आती है। बाबू की प्रेमिका का नाम फुलवा (बिदिता) है। वो बाबू से यास्मीन को मारने के लिए कहती है। पूरी फिल्म में गोलियों की आवाज धांय-धांय सुनाई देता है।

rajnish manga 27-09-2017 02:14 PM

Re: Babumoshay Bandookbaaz
 
Babumoshay Bandookbaaz बाबू मोशाय बंदूकबाज

कहानी आगे बढ़ती है और इस खेल में बदमाशों, नेताओं के साथ ही पुलिस भी शामिल होती है। सबके अपने-अपने हित हैं। लेकिन फिल्म में सिर्फ गोली, गाली और बोली नहीं है। बाबू अपनी गर्लफ्रेंड फुलवा के साथ मजे में रह रहा होता है। लेकिन बांके की उस पर नजर पड़ती है और वह भी फुलवा की तरफ आकर्षित हो जाता है। जाहिर है कहानी है नया ट्विस्ट आता है।

फिल्म का स्क्रीनप्ले कुछ कमजोर है। हालांकि, बावजूद इसके कुशान नंदी ने अच्छी फिल्म बनाई है। गालिब असद भोपाली ने गुंडो की भाषा को बखूबी फिल्म में शामिल किया है। बदमाशों का अपना शब्दकोष होता है। एक्टिंग की बात करें तो नवाजुद्दीन का एक खतरनाक हत्यारे से प्रेमी में बदलना देखने लायक है। जतिन ने भी अपने किरदार से प्रभावित किया है। उनकी आवाज स्क्रीन अपील को बढ़ाती है। बिदिता इस फिल्म की सबसे बड़ी खोज है। दिव्या दत्ता भी अपने काम से प्रभावित करती हैं

rajnish manga 27-09-2017 02:20 PM

Re: Babumoshay Bandookbaaz
 
Babumoshay Bandookbaaz बाबू मोशाय बंदूकबाज


rajnish manga 27-09-2017 02:26 PM

Re: Babumoshay Bandookbaaz
 
Babumoshay Bandookbaaz बाबू मोशाय बंदूकबाज



All times are GMT +5. The time now is 04:03 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.