My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   English Quotes with Hindi translation (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=10801)

internetpremi 12-10-2013 08:13 AM

English Quotes with Hindi translation
 
Source: Shabdkosh.com
====================

“Think big, think fast, think ahead. Ideas are no one’s monopoly. ” - Dheerubhai Ambani

“बड़ा सोचें, जल्दी सोचें, आगे की सोचें। विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।” - धीरूभाई अंबानी
==========================

“Who gossips with you will gossip of you.” - Irish saying

“जो आप के साथ गप्प लगाता है, वह दूसरों के साथ आप के बारे में गप्प लगाएगा।” - आयरलैंड की कहावत
=====================

“Circumstances are beyond human control, but our conduct is in our own power.” - Benjamin Disraeli

“परिस्थितियाँ मानव नियंत्रण से बाहर हैं, लेकिन हमारा आचरण हमारे ही नियंत्रण में है।” - बेंजामिन डिसरायलि
======================

“You use a glass mirror to see your face; you use works of art to see your soul.” - George Bernard Shaw

“आप कांच के दर्पण में अपना चेहरा देख सकते हैं; और कलात्मक रचनाओं में आप अपनी आत्मा को देख सकते हैं।” - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
=========================

“Life isn't about finding yourself. Life is about creating yourself.” - George Bernard Shaw

“जीवन अपने आप को खोजने के बारे में नहीं है। जीवन अपना निर्माण स्वयं करने के बारे में है।” - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
====================

“The tragedy of life doesn’t lie in not reaching your goal. The tragedy lies in having no goals to reach.” - Benjamin Mays

“जीवन की त्रासदी यह नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाए। त्रासदी तो पहुँचने के लिए लक्ष्य ही न होने में है।” - बेंजामिन मेस
====================

(To be continued)


rajnish manga 12-10-2013 11:03 AM

Re: English Quotes with Hindi translation
 
महान व्यक्तियों की बहुत सारगर्भित quotations को मूल रूप में तथा हिंदी अनुवाद के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिये आपका धन्यवाद, विश्वनाथ जी.

internetpremi 13-10-2013 04:19 AM

Re: English Quotes with Hindi translation
 
“We waste time looking for the perfect lover, instead of creating the perfect love.” - Tom Robbins

“हम आदर्श प्रेम का निर्माण करने के बजाए आदर्श प्रेमी को खोजने में अपना समय नष्ट करते हैं।” - टॉम रोब्बिन्स
==============================
“At twenty years of age the will reigns; at thirty, the wit; and at forty, the judgment.” - Benjamin Franklin

“बीस साल की उम्र में इंसान अपनी मर्ज़ी से चलता है, तीस में बुद्धि से और चालीस में विवेक से।” - बेंजामिन फ्रैंकलिन

======================
“Life is not fair; get used to it.” - Bill Gates

“जीवन न्यायोचित नहीं है, इसकी आदत डाल लीजिए।” - बिल गेट्स
========================
“Face reality as it is, not as it was or as you wish it to be.” - Jack Welch

“सच्चाई का सामना ऐसे कीजिए जैसे कि वह है, न कि जैसा आप उसे होना चाहते हैं।” - जैक वेल्च
========================

“People don’t care how much you know they want to know how much you care.” - Shiv Khera

“लोग इसकी परवाह नहीं करते कि आप कितना जानते हैं, वे यह जानना चाहते हैं कि आप ख़याल कितना रखते हैं।” - शिव खेड़ा
=======================
You are never too old to set another goal or to dream a new dream.” - C S Lewis

“आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं होते कि एक नया लक्ष्य न निर्धारित कर सकें या एक नया सपना न देख सकें।” - सी एस लुईस
=====================
“Everything is always created twice, first in the mind and then in reality” - Anonymous

“हर चीज का सृजन दो बार होता है, पहले दिमाग में और दूसरी बार वास्तविकता में।” - अज्ञात
======================
“An ounce of action is worth a ton of theory.” - Ralph Waldo Emerson

“एक रत्ती भर कर्म एक मन बात के बराबर है।” - राल्फ वाल्डो इमर्सन

Bansi Dhameja 13-10-2013 02:21 PM

Re: English Quotes with Hindi translation
 
अच्छा लगा पड़ कर. धन्यवाद

internetpremi 14-10-2013 02:40 AM

Re: English Quotes with Hindi translation
 
“A good head and a good heart are always a formidable combination.” - Nelson Mandela

“तेज दिमाग और सच्चे दिल के जोड़ से जीतना दूभर है।” - नेल्सन मंडेला
==================
“He who fears being conquered is sure of defeat.” - Napoleon Bonaparte

“जिसे हार जाने का डर होता है उसकी हार निश्चित होती है।” - नेपोलियन बोनापार्ट
================
“If you tell the truth, you don’t have to remember anything.” - Mark Twain

“यदि आप हमेशा सच कहते हैं, तो आपको कुछ याद रखने की जरूरत नहीं रहेगी।” - मार्क ट्वैन
========================
“A man is great by deeds, not by birth.” - Chanakya

“व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं।” - चाणक्य
================
“Being ignorant is not so much a shame, as being unwilling to learn.” - Benjamin Franklin

“अज्ञानी होना उतनी शर्म की बात नहीं है जितना कि सीखने की इच्छा न रखना.” - बेंजामिन फ्रैंकलिन
====================
“Choose a job you love, and you will never have to work a day in your life.” - Confucius

“उस पेशे का चयन कीजिये जिसे आप पसंद करते हों, फिर आप पूरी ज़िन्दगी एक भी दिन नौकरी नहीं करेंगे।” - कन्फ्यूशियस
==============
“A superior man is modest in his speech, but exceeds in his actions.” - Confucius

“एक श्रेष्ठ व्यक्ति कथनी में कम, लेकिन करनी में ज्यादा होता है।” - कन्फ्यूशियस
=============
“By failing to prepare, you are preparing to fail.” - Benjamin Franklin

“सफलता के लिए तैयारी न करना असफलता के लिए तैयारी करने के समान है।” - बेंजामिन फ्रैंकलिन
=====================
“Success is a lousy teacher. It seduces smart people into thinking they can’t lose.” - Bill Gates

“सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वे असफल नहीं हो सकते।” - बिल गेट्स
================

internetpremi 14-10-2013 07:54 AM

Re: English Quotes with Hindi translation
 
“You have to pay twice for cigarettes -- once when you get them, and again when they get you” - Anonymous

“आपको कुव्यसनों की कीमत दो बार चुकानी पड़ती है - एक बार जब आप उनके प्रभाव में आते हैं, तथा दूसरी जब वह आपको प्रभावित करती हैं.” - अज्ञात
=====================
“Ignorant men raise questions that wise men answered a thousand years ago.” - Goethe

“अज्ञानी व्यक्ति वह प्रश्न पूछते हैं जिनका उत्तर समझदार व्यक्तियों द्वारा एक हजार वर्षों पहले दे दिया गया होता है।” - गोएथ
==================
“Failure is success if we learn from it.” - Malcolm Forbes

“यदि हम असफलता से शिक्षा प्राप्त करते हैं तो वह सफलता ही है.” - मैल्कम फोर्ब्स
====================
“Men govern nothing with more difficulty than their tongues, and can moderate their desires more than their words.” - B. Spinoza

“जिह्वा पर नियंत्रण करना सबसे कठिन है और इच्छाओं की तुलना में भी शब्दों को संयमित करना कठिन है।” - बी. स्पिनोज़ा
========================
“Don't hire a chemical engineer to brew you a cup of coffee.” - A. Margolese

“केवल कॉफ़ी बनाने के लिये केमिकल इंजीनियर की नियुक्ति न करें।” - ए. मार्गोलेज़
=================
“When love and skill work together, expect a masterpiece.” - C. Reade

“जब प्रेम और कौशल एक साथ काम कर रहे हों तो एक उत्कृष्ट कृति की उम्मीद रखें।
====================
“Very simple ideas lie within the reach only of complex minds.” - R. De Gourmont

“अत्यंत सरल विचार केवल अत्यंत क्लिष्ट मस्तिष्कों की पहुँच में होते हैं।” - आर. डे. गरमॉन्ट
=================

rajnish manga 14-10-2013 09:54 AM

Re: English Quotes with Hindi translation
 
बहुत बहुत धन्यवाद, मित्र विश्वनाथ जी, इन प्रेरणादायी quotations को शेयर करने के लिये. इस बार आपके लेख कुछ धुंधले दिखाई दे रहे हैं.

internetpremi 14-10-2013 08:30 PM

Re: English Quotes with Hindi translation
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 391513)
बहुत बहुत धन्यवाद, मित्र विश्वनाथ जी, इन प्रेरणादायी quotations को शेयर करने के लिये. इस बार आपके लेख कुछ धुंधले दिखाई दे रहे हैं.

Colour Selection में गलती हुई थी
आशा है अब ठीक है।
धन्यवाद

internetpremi 15-10-2013 12:06 AM

Re: English Quotes with Hindi translation
 
“The uncreative mind can spot wrong answers but it takes a creative mind to spot wrong questions.” - A. Jay

“अरचनात्मक मस्तिष्क ग़लत उत्तरों को पकड़ सकता है लेकिन ग़लत प्रश्नों को पकड़ने के लिये रचनात्मक मष्तिष्क चाहिये।” - ए. जे.
====================
“Faith is taking the first step even when you don't see the whole staircase.” - Martin Luther King, Jr.

“पूरी पंक्तियां नहीं दिखाई देने के बाद भी पहला कदम बढ़ा लेना आस्था है। ” - मार्टिन लूथर किंग, जूनियर
======================
“Forget about competitors, just focus on your customers.” - Jack Ma

“प्रतिस्पर्धियों को भूल जाएं, और केवल अपने ग्राहकों पर ध्यान लगाएं। ” - जैक मा
====================
“If you cannot do great things, do small things in a great way.” - Napolean Hill

“अगर आप महान काम नहीं कर सकते तो छोटे काम महान तरीके से करें।” - नेपोलियन हिल
=====================
“The greatest enemy of knowledge is not ignorance, it is the illusion of knowledge.” - Stephen Hawking

“ज्ञान का सबसे बड़ा शत्रु अज्ञान नहीं है, बल्कि ज्ञान का मिथ्याभास है। ” - स्टीफन हॉकिंग
=====================
“Success is not a random act. It arises out of predictable and powerful sets of circumstances and opportunities. ” - Malcolm Gladwell

“सफलता एक आकस्मिक घटना नहीं होती। यह तो अपेक्षित और शक्तिशाली परिस्थितियों और अवसरों के समूह से उत्पन्न होती है। ” - मैल्कम ग्लैडवेल
==================
“Death is so terribly final, while life is full of possibilities.” - Tyrion Lannister

“मृत्यु भयावह तरीके से निर्णायक होती है, जबकी जीवन सम्भावनाओं से भरा होता है। ” - टायरियन लैनिस्टर

=====================

rajnish manga 15-10-2013 03:11 PM

Re: English Quotes with Hindi translation
 
====================
“Faith is taking the first step even when you don't see the whole staircase.” - Martin Luther King, Jr.

“पूरी पंक्तियां नहीं दिखाई देने के बाद भी पहला कदम बढ़ा लेना आस्था है। ” - मार्टिन लूथर किंग, जूनियर

=====================[/QUOTE]

उक्त अंग्रेजी कथन को मैं इस प्रकार हिंदी में कहना चाहूँगा:

पूरी सीढ़ियाँ न दिखाई देने के बावजूद भी पहला कदम उठा लेने को ही आस्था कहते हैं.


All times are GMT +5. The time now is 06:30 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.