My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   आज अपने ही खटकने लग गए (ग़ज़ल) (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16873)

rajnish manga 03-10-2016 11:34 PM

आज अपने ही खटकने लग गए (ग़ज़ल)
 
ग़ज़ल / Ghazal
आज अपने ही खटकने लग गए
रिश्ते नाज़ुक थे चटकने लग गए

रास्तों की मुश्किलें हल हो गईं
आके मंज़िल पर भटकने लग गए

क्या कभी पहले भी ऐसा था हुआ
बात करते ही अटकने लग गए

बेदखल जिनको शहर से कर दिया
फिर से गलियों में फटकने लग गए

जैसे जैसे हिज्र के दिन बढ़ गए
ज़ीस्त के दिन हाए घटने लग गए

(हिज्र = वियोग / ज़ीस्त = जीवन)


soni pushpa 03-11-2016 12:34 AM

Re: आज अपने ही खटकने लग गए (ग़ज़ल)
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 559599)
ग़ज़ल / ghazal
आज अपने ही खटकने लग गए
रिश्ते नाज़ुक थे चटकने लग गए

रास्तों की मुश्किलें हल हो गईं
आके मंज़िल पर भटकने लग गए

क्या कभी पहले भी ऐसा था हुआ
बात करते ही अटकने लग गए

बेदखल जिनको शहर से कर दिया
फिर से गलियों में फटकने लग गए

जैसे जैसे हिज्र के दिन बढ़ गए
ज़ीस्त के दिन हाए घटने लग गए

(हिज्र = वियोग / ज़ीस्त = जीवन)





रिश्तों के विषय में बहुत गहन बात कही है आपने इस कविता के माध्यम से भाई
इतने बरसों से आप इतने गहन अर्थ वाली कवितायें लिख रहे हो भाई हमें इतनी भावनात्मक कवितायें पढ़ने से क्यूँ वंचित रखा? आपकी हर कविता गागर में सागर की भांति हैं भाई..
हार्दिक आभार सह बहुत बहुत धन्यवाद हमसे शेयर करने के लिए भाई

rajnish manga 03-11-2016 03:15 PM

Re: आज अपने ही खटकने लग गए (ग़ज़ल)
 
Quote:

Originally Posted by soni pushpa (Post 559770)
रिश्तों के विषय में बहुत गहन बात कही है आपने इस कविता के माध्यम से भाई
इतने बरसों से आप इतने गहन अर्थ वाली कवितायें लिख रहे हो भाई हमें इतनी भावनात्मक कवितायें पढ़ने से क्यूँ वंचित रखा? आपकी हर कविता गागर में सागर की भांति हैं भाई..
हार्दिक आभार सह बहुत बहुत धन्यवाद हमसे शेयर करने के लिए भाई

:hello:वाह! आपने तो इस कविता की प्रशंसा में 'गागर में सागर' वाली बात पूरी कर दी. यह मेरा नहीं बल्कि आपका बड़प्पन है. आपका बहुत बहुत धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.



All times are GMT +5. The time now is 08:40 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.