My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   India & World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=27)
-   -   रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14350)

Teach Guru 21-12-2014 09:04 AM

रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में
 
यह कहानी रोहतक के गांव गोल परवॉंपुर की है। इस गांव में एक ऐसी लड़की ने जन्म लिया जिसे न सिर्फ अपने पिछले जन्म की बातें याद है बल्कि यह उससे भी पिछले जन्म की बातें बताती है। लोगों को इस बात की जानकारी उस समय हुई जब इसकी मां एक दिन पड़ोस में कथा सुनने गई थी।

Teach Guru 21-12-2014 09:04 AM

Re: रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में
 
मां जब कथा सुनकर लौटी तब चंचल ने पूछा कि, मां कौन सी कथा सुनकर आई हो। मां ने कहा कि मैं पूरी कथा ठीक से सुन नहीं पाई और मुझे पूरा याद भी नहीं है। मां की बातों को सुनकर चंचल बोली तुम्हें आज की कथा याद नहीं है और मुझे तो अपने पिछले जन्म की बातें भी याद है।

Teach Guru 21-12-2014 09:04 AM

Re: रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में
 
मां ने पहले तो चंचल की बातों को बाल सुलभ बातें समझकर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब चंचल ने अपने पूर्वजन्म की बातों का बताना शुरु किया तो सभी हैरान रह गए। चंचल ने बताया कि वह पिछले जन्म में क्या थी और उसकी मौत कैसे हुई थी। इतना ही नहीं चंचल ने अपने पूर्व जन्म के पूर्व जन्म की भी रहस्यमयी बातें बताई जो पता करने पर सही साबित हुई।

Teach Guru 21-12-2014 09:05 AM

Re: रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में
 
पिछले जन्म में क्या थी चंचल

चंचल ने लोगों को बताया कि वह पिछले जन्म इंसान नहीं बल्कि एक गाय थी। उस जन्म में वह गाय के रूप में शाहदरा जिला लाहौर के एक मुस्लिम परिवार के पास रही।

यह गाय कम दूध देती थी। इसलिए एक दिन इसके मालिक ने खूब लाठियों से मारा। लाठी से मार खाकर गाय अचेत होकर गिर पड़ी। इसके बाद गाय फिर उठ नहीं पायी। गाय ने अपने प्राण त्याग दिए और इसके बाद उसका पुनर्जन्म चंचल कुमारी के रूप में हुआ है।

गाय के रूप में जन्म लेने से पहले की बात बताते हुए चंचल ने कहा कि वह इससे पूर्वजन्म में एक पुरुष था। उस जन्म में उसका नाम कृष्णलाल था।

Teach Guru 21-12-2014 09:06 AM

Re: रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में
 
कृष्णलाल की मौत और चंचल की सच्चाई की जाँच

चंचल ने कहा कि कृष्णलाल के पिता का नाम रामप्यारा नागपाल था। उस जन्म में वह पानीपत के एक स्कूल में शिक्षक हुआ करता था। कृष्णलाल की उम्र उम्र 25 वर्ष थी और परिवार के लोगों ने विवाह तय कर दिया था।

कृष्णलाल की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन दैवयोग से एक दिन अचानक उदर रोग के कारण कृष्णलाल की मृत्यु हो गई। चंचल कुमारी ने अपने उस जन्म के भाई और मां का नाम भी बताया।

चंचल कुमारी की जिद्द पर इनके माता पिता पानीपत लेकर गए। पानीपत में इसने अपने स्कूल को पहचान लिया और अपने घर को भी पहचान लिया। कृष्णलाल के परिवार वाले पानीपत छोड़कर कहीं और चले गए थे। लेकिन वहां के लोगों ने बताया कि यहां कुछ सालों पहले स्कूल के एक शिक्षक की मृत्यु पेट के रोग के कारण हुई थी।

rajnish manga 21-12-2014 11:20 AM

Re: रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में
 


रोहतक निवासी चंचल कुमारी का प्रसंग, जिसमें उनके पूर्व जन्मों का भी ज़िक्र किया गया है, रोचक भी है और कौतुहल जगाने वाला है.






raju 24-12-2014 04:42 AM

Re: रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में
 
ऐसा सच में होता है, बिलकुल यकीन नहीं होता.

dipu 25-12-2014 04:07 PM

Re: रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में
 
jis gaav ki jikar kar raho ho wo to rohtak me hai hi nahi


All times are GMT +5. The time now is 08:55 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.