My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes) (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1000)

aspundir 17-12-2014 05:24 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
टीचर: पानी क्यों जरूरी है?
नट्टू: मैडम,पानी के बिना इंसान मर जाएगा।
टीचर: कैसे?
नट्टू: बिनापानी के इंसान तैर नहीं पाएगा और जो लोग तैर नहीं पाते हैं, वे डूब कर मर जाते हैं!

aspundir 17-12-2014 05:24 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
एक नशेड़ी कब्रिस्तान में बैठकर शराब पी रहा था।
पुलिस: तुम यहां बैठ कर क्या कर रहे हो?
नशेड़ी: अब्बू के लिए दुआ।
पुलिस: अबे लेकिन यह तो किसी बच्चे की कब्र है।
नेशड़ी: साहब अब्बू बचपन में ही मर गए थे ना!

aspundir 17-12-2014 05:46 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
एक कबूतर ने संता पर बीट कर दी।

संता: ओए, तेरी मां ने तुझे कच्छा पहनना नहीं सिखाया क्या?

कबूतर: तू कच्छा पहन कर करता है क्या बे?

aspundir 17-12-2014 05:47 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
विदेशी ट्रैफिक पुलिस: सर, आप 60 के जोन में 80 की स्पीड पर गाड़ी चला रहे थे।

बनाम
देसी ट्रैफिक पुलिस: क्यूं रे, धीरे न चलती गाड़ी? बड़ी जवानी चढ़ रही है बे!

aspundir 17-12-2014 07:18 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
एक बार रजनीकांत ने सोचा कि क्यों न अपने ज्ञान का 0.001% हिस्सा दुनिया से शेयर किया जाए।

बस तभी Google का जन्म हुआ।

aspundir 19-12-2014 05:23 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
बच्चा: पापा, एक छोटा सा गेट-टुगेदर रखा है स्कूल में।

पापा: अच्छा, कौन-कौन आएगा?

बच्चा: आप, मैं और प्रिंसिपल।

aspundir 19-12-2014 07:42 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
इंटरव्यू में एंट्री
नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा था। बहुत लंबी लाइन लगी हुई थी। गेट पर लिखा था, ‘अंदर आने के लिए जो सबसे कम शब्द बोलेगा उसे नौकरी दी जाएगी।’ अब किसी ने कहा, ‘मे आई कम इन सर?’ कोई बोला, ‘क्या में अंदर आ सकता हूं?’ किसी ने कुछ तो किसी ने कुछ कहा। तभी मंगलू का नंबर आया। उसने कमरे के अंदर झांका और बोला, ‘घुसूं?’

aspundir 19-12-2014 07:42 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
कंजूसी
छुटकू : मम्मी मैं अब समझ गया, बहुत गरीब लोग कैसे होते हैं?
मम्मी : अच्छा कैसे होते हैं?
छुटकू : कल चिंकी ने पचास पैसे क्या निगल लिए, उसके मम्मी-पापा तो हैरान परेशान होकर इधर-उधर भागने लगे।
50 पैसे के लिए उसे तुरंत मोटरसाईकिल पर बैठाकर डॉक्टर के पास ले गए। अरे पचास पैसे ही तो थे!

aspundir 19-12-2014 07:44 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
अहम मोबाइलयामि!
यदा-यदा ही मोबाइलस्य ग्लानिर्भवति सिग्नलः।
आउट ऑफ रीच ध्वनि जागृत संशयाः।।
विच्छेदितं संपर्का: कलहं भविष्यति।
तस्मात चार्जिंग एवं रिचार्जिंग कुर्वंतु तुरंतम।।
टच स्क्रीनं नमस्तुभ्यं अंगुलीस्पर्शं क्षमस्वमे।
अखंडितं सेवाः प्रार्थयामि।।
मनसोक्तम् चैटिंगं। हास्यविनोदेन टेक्स्टिंगं।।
शीघ्रम-शीघ्रम फाॅरवर्डिंगं। प्रसन्नाय इष्टमित्राणां।।
अहोरात्रं मेसेजम् करिष्ये।।

aspundir 19-12-2014 07:48 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
बंता का बेटा : अपने आप पर सबसे ज्यादा गर्व कब होता है?
संता का बेटा : जब एक्जाम में कुछ नहीं आता और टीचर पीछे से आकर बोलती हैं, कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है!


All times are GMT +5. The time now is 06:04 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.