My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Blogs (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=13)
-   -   भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=12846)

rafik 02-05-2014 09:46 AM

भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
भारत दुनिया भर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। भारत यात्रा का देश है जो पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग है। दुनिया भर से पर्यटक भारत की मनोरम दृश्यावली, सांस्कृतिक विविधता, भौगोलिक विविधता और शांति की खोज में आते हैं। भारत में बहुत से सुंदर पर्यटन स्थल मौजूद है, जहां पर आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। भारत तेजी से विदेशी पर्यटकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। हर वर्ष दुनिया के कोने कोने से पर्यटक भारत आते हैं और यहां की विविधता का आनंद लेते हैं। कभी त्योहार तो कभी किसी समारोह में आने वाले विदेशी पर्यटक यहां के रंग में रंग जाते हैं। हम आपको भारत के कुछ चुनिंदा शहरों के बारे में बता रहे हैं जहां आप आसानी घूम सकते हैं। तो पेश है भारत के टॉप 10 पर्यटन शहर:

rafik 02-05-2014 09:53 AM

Re: भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
दिल्ली
देश के चार बड़े महानगरों में से एक राजधानी दिल्ली टॉप 10 पर्यटन स्थलों में सबसे ऊपर है। यहां पर गौरवशाली इतिहास बताने वाली इमारतें, स्मारक, किले, बगीचे तथा व्यस्ततम बाजार और सड़के है जो पूरे देश की छवि एक साथ बताते है। दिल्ली का लाल किला, कुतुबमिनार, जंतर-मंतर, संसद भवन, मुगल गार्डन, मेट्रो रेल, लोदी गार्डन, स्वामीनारायण अक्षरधारम मंदिर आदि मुख्य आकर्षण है जो पर्यटकों का मन मोह लेते है। यहां से देश के हर बड़े और छोटे शहर में जाने के लिए बस, रेल तथा हवाई जहाज यातायात की सुविधा है।


http://upload.wikimedia.org/wikipedi...px-RedFort.jpghttp://upload.wikimedia.org/wikipedi...na_Qila_01.jpg
http://upload.wikimedia.org/wikipedi...i_Memorial.jpghttp://upload.wikimedia.org/wikipedi...utub_minar.JPG

http://upload.wikimedia.org/wikipedi..._New_Delhi.jpghttp://upload.wikimedia.org/wikipedi..._New_Delhi.JPG

rafik 02-05-2014 09:57 AM

Re: भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर देश के पर्यटन स्थलों में अपने प्राचीन तथा अद्भुद मध्यकालीन किलों, भवन निर्माण कला, झीलों तथा महलों के कारण दूसरे स्थान पर आता है। भारत का पेरिस कहलाने वाले इस बहुत ही खूबसूरत शहर को देश का पहला सुनियोजित शहर होने दर्जा प्राप्त है। जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जा है। यहां के पर्यटन स्थलों में नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला जहां विश्व की सबसे बड़ी तोप है, पानी के बीचों बीच बना जलमहल, हवामहल, सिटी पलेस, भव्य आमेर किला, शिलामाता मंदिर, गलता तीर्थ, अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग आदि प्रमुख है।

http://upload.wikimedia.org/wikipedi...28India%29.jpghttp://upload.wikimedia.org/wikipedi...%E0%A4%B0.jpeg


http://upload.wikimedia.org/wikipedi...-HawaMahal.jpghttp://upload.wikimedia.org/wikipedi...%E0%A4%97.jpeg

rafik 02-05-2014 10:52 AM

Re: भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
गोवा


समुद्र के किनारे बसे खूबसूरत शहर गोवा को भारत का मिनी यूरोप भी कहा जाता है। क्योंकि यहां पर हर यूरोपीयन संस्कृति के लोग रहते है। खुले समुद्र के किनारे की सैर काफी सुकून देता है। प्रसिद्ध समुद्र बीच अगोंडा तथा कावेलोसिम के साथ दूधसागर झरने का अपना अलग ही अंदाज है। देश की सारी संस्कृतियों को समेटे इस शहर में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों के साथ और भी कई धर्मो के पूजास्थल है।

http://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...urch-Goa-1.jpghttp://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...-Beach-Goa.jpg


http://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...-Beach-Goa.jpghttp://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...isi-Church.jpg

rafik 02-05-2014 10:58 AM

Re: भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
मुंबई
किसी जमाने मे बंबई शहर के नाम जानी जाने वाला मुंबई आज भारत की आर्थिक राजधानी तथा देश का सबसे बड़ा महानगर है। समुद्रकिनारे बसा यह शहर बॉलीवुड हस्तियों का मुख्य रैनबसेरा है। यहां पर कई समुद्र कई बीच है। आधुनिकता की चकाचौंध में नहाई मुंबई की गगनचुंबी ईमारते, लक्जरी हॉटले पूरे देश में मशहूर है। मरीन ड्राईव, होटल ताज, गेटवे आफ इंडिया, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, महालक्ष्मी मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर आदि आकर्षण के केंद्र है।मुम्बई शहर को बिजनेस केपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ देश के प्रमुख वित्तीय और संचार केन्द्र है। भारत का सबसे बड़ा शेयर बाज़ार, जिसका विश्व में तीसरा स्थान है मुम्बई में ही स्थित है। मुम्बई भारत के पश्चिमी समुद्रतट पर स्थित है। यह अरब सागर के सात द्वीपों का एक हिस्सा है।



http://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...ain-Mumbai.jpghttp://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...rch-Mumbai.jpg


http://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...Taj-Mumbai.jpghttp://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...ium-Mumbai.jpg

rafik 02-05-2014 11:07 AM

Re: भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
आगरा
कई बादशाहों की पसंदीदा राजधानी रहा आगरा शहर का अपने रोमांटिक इतिहास के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां का मुख्य आकर्षण यमुना नदी के किनारे बसा ताजमहल है जिसे मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया था। प्रेम के प्रतीक इस स्मारक को देखने देशी-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। इसके अलावा लाल किला, फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा, मेहताब बाग, पंचमहल, मोती मस्जिद, अंगूरी बाग, शाह बुर्ज आदि आकर्षण के बड़े केंद्र है।

http://myhindiforum.com/data:image/j...A9aTcPYVYg/9k=


http://upload.wikimedia.org/wikipedi...m_Red_Fort.jpg

rafik 02-05-2014 11:12 AM

Re: भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
वाराणसी
पवित्र गंगा नदी किनारे बसी धार्मिक नगरी वाराणसी पूरे भारत में अपना पूजनीय स्थान रखती है। इसे बनारस और काशी भी कहते हैं। इसे हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र शहर माना जाता है। यहां पर हिंदू धर्म के कई देवी-देवताओं के साथ जैन तथा बौध प्राचीन मंदिर है। यहां का मुख्य आकर्षण गंगा पूजा, गंगा नदी, सारनाथ, दशाश्वमेघ घाट, अस्सी घाट, योग प्रशिक्षण केंद्र, बनारस घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, मानमंदिर घाट, संकट मोचन मंदिर आदि है।

http://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...Varanasi-5.jpghttp://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...nath-Stupa.jpg


http://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...e-Varanasi.jpg

rafik 02-05-2014 11:16 AM

Re: भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
बैंगलोर
भारत की सिलीकॉन सिटी और गार्डन सिटी के नाम मशहूर बैंगलोर को भारत की सूचना प्रौद्योगिकी की राजधानी कहते हैं। आधुनिकता के साथ-साथ यह शहर दक्षिण भारतीय प्राचीन सभ्यता को समेटे हुए है। यह बहुत ही खूबसूरत और साफ-सुथरे शहरों में गिना जाता है। यहां का बसवनगुडी बुल टेंपल, कब्बन पार्क, वंडरला एम्यूजमेंट पार्क, सूर्यनारायण मंदिर, इस्कोन हरे कृष्ण मंदिर, बंगलूरू पैलेस, शिव समुद्र झरना, बुल मंदिर, बान्नेरघट्टा नेशनल पार्क आदि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

http://upload.wikimedia.org/wikipedi...ana_Soudha.jpghttp://upload.wikimedia.org/wikipedi...t_panorama.jpg


http://upload.wikimedia.org/wikipedi...ndi_Temple.jpg

rafik 02-05-2014 11:19 AM

Re: भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
उदयपुर
झीलों की नगरी के नाम विश्व विख्यात उदयपुर राजस्थान का बहुत ही खूबसूरत प्राचीन शहर है। चारों ओर पहाड़ो से घिरा यह शहर अपनी अनोखी और विशाल प्राकृतिक छटा तथा मानव निर्मित झीलों के कारण मशहूर है। खूबसूरती के कारण उदयुपर को वेनिस ऑफ ईस्ट भी कहा है। यहां का मुख्य आकर्षण रणकपुर के जैन मंदिर, सिटी पैलेस, पिछोला झील, जयसमंद झील, फतेह सागर झील, कुंभलगढ़ किला, एकलिंगजी मंदिर, जग मंदिर, श्रीनाथ मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर आदि है।



http://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...um-Udaipur.jpghttp://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...ce-Udaipur.jpg


http://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...ri-Udaipur.jpghttp://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...da-Udaipur.jpg

rafik 02-05-2014 11:22 AM

Re: भारत के सुंदर और टॉप 10 पर्यटन स्थल
 
गुड़गांव
राजधानी दिल्ली के नजदीक बसा गुड़गांव शहर भारत की आधुनिकता का प्रतीक भी है। यहां पर बहुत सारी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय है। मुख्य आकर्षण के रूप में शीतलामाता मंदिर, सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण, बड़खल झील, किंगडम ऑफ ड्रीम्स, दमदम झील, आधुनिक होटल और मॉल्स है।

http://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...el-Gurgaon.jpghttp://hi.bharatdiscovery.org/w/imag...ll-Gurgaon.jpg


All times are GMT +5. The time now is 12:53 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.