My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Young World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=28)
-   -   क्या आप जानते है??? (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2044)

arvind 20-01-2011 11:26 AM

क्या आप जानते है???
 
इस सूत्र मे ऐसी जानकारियाँ पेश करूंगा, जो अनूठी और मनोरंजक हो।

khalid 20-01-2011 11:56 AM

Re: क्या आप जानते है???
 
Quote:

Originally Posted by arvind (Post 41688)
इस सूत्र मे ऐसी जानकारियाँ पेश करूंगा, जो अनूठी और मनोरंजक हो।

ऐसा एक सुत्र रंग रस मेँ पहले से बना हुआ हैँ
उसे ही जीवन दे दे
धन्यवाद

Kumar Anil 20-01-2011 02:46 PM

Re: क्या आप जानते है???
 
Quote:

Originally Posted by arvind (Post 41688)
इस सूत्र मे ऐसी जानकारियाँ पेश करूंगा, जो अनूठी और मनोरंजक हो।

कम से कम आपसे तो कुछ अलग की उम्मीद है ही और इसीलिये बेसब्री से इन्तजार भी कर रहा हूँ ।

arvind 20-01-2011 04:59 PM

Re: क्या आप जानते है???
 
घड़ी

सूरज की छाया का उपयोग कर समय बताने वाली घड़ियां भारत सहित विश्व के अन्य भागो मे बहुत पहले ही प्रचलन मे आ चुकी थी। प्राचीन यूनान यानि ग्रीस मे पानी से चलने वाली अलार्म घड़ियां हुआ करती थी, लेकिन आधुनिक घड़ी के आविष्कार का मामला कुछ पेचीदा है। वर्ष 1577 मे स्विट्ज़रलैंड के जांस बर्गी ने अपने एक खगोलशास्त्री मित्र के लिए घड़ी की मिनट वाली सुई का आविष्कार किया। इनसे पहले जर्मनी के न्यूरमबर्ग शहर में पीटर हेनलेन ने ऐसी घड़ी बना ली थी, जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सके। लेकिन जिस तरह हम आज हाथ मे घड़ी ने पहनते है, वैसी पहली घड़ी पहनने वाले आदमी थे जाने माने फ्रांसीसी गणितज्ञ और दार्शनिक ब्लेज पास्कल। इन्होने कैलकुलेटर का आविष्कार किया। लगभर 1650 के आसपास लोग घड़ी जेब मे रखकर घूमते थे, ब्लेज पास्कल ने एक रस्सी से इस घड़ी को हथेली मे बांधते थे, ताकि वे काम करते समय घड़ी देख सके। उनके कई साथियो ने उनका मज़ाक भी उड़ाया, लेकिन आज हम सब हाथ मे घड़ी पहनते है।

arvind 20-01-2011 05:16 PM

Re: क्या आप जानते है???
 
क्या है बारमुडा त्रिकोण?

यह उतरी अटलांटिक महासागर का एक काल्पनिक क्षेत्र है जहा से बहुत से जहाज, नौकाए और विमान रहस्यमय परिस्थितियो मे गायब होते रहे है। विश्व का मानचित्र देखे और बारमुडा द्वीप, पोर्टो रिको और अमेरिका के फ्लॉरिडा राज्य के दक्षिणी कोने को सीधी रेखाओ से जोड़े तो कोई चालीस लाख किलो मीटर का एक त्रिकोणीय क्षेत्र बनता है, इसी को बारमुडा त्रिकोण कहते है। ऐसे दावे किए गए है कि यह एक खतरनाक क्षेत्र है, लेकिन विशेषज्ञो का कहना है कि यहा हुई दुर्घटनाओ की संख्या किसी अन्य क्षेत्र से अधिक नहीं है और इन्हे बढ़ा चढ़ा कर बताया गया है।

अमेरिका के भू-विज्ञान सर्वेक्षण का कहना है कि यहा मिथेन हाईडेट्स के क्षेत्र है जिनसे जब-तब मिथेन गैस के विशाल बुलबुले निकलते है। इनका परिणाम यह होता है कि पानी झागदार हो जाता है, जो जहाजो के तैरने योग्य नहीं रहता और जहाज बड़ी तेजी से डूब सकता है, मिथेन गैस से विमान दुर्घटनाए भी हो सकती है, क्योंकि मिथेन का घनत्व हवा जितना नहीं होता और विमान टीका नहीं रहा पता। इसके अलावा समुद्र मे कभी-कभी सौ फिट ऊंची लहरे भी उठ सकती है, जो किसी भी जहाज को डुबो सकती है।

Kumar Anil 20-01-2011 05:35 PM

Re: क्या आप जानते है???
 
Quote:

Originally Posted by arvind (Post 41739)

बारमुडा त्रिकोण के बारे मेँ जानता तो अवश्य था परन्तु इस रहस्य पर से पर्दा आज उठा । शुक्रिया

Sikandar_Khan 20-01-2011 07:31 PM

Re: क्या आप जानते है???
 
७ जनवरी भारतीय साहित्य और फ़िल्म की दुनिया में महत्वपूर्ण दिन था। क्यों कि इस दिन लेखिका शोभा डे, नाटककार विजय तेंदुलकर, अभिनेता जॉनी लीवर तथा अभिनेत्री रीना राय और बिपाशा बासु का जन्मदिन था।
विश्व में मछलियों की कम से कम २८,५०० प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिन्हें अलग अलग स्थानों पर कोई २,१८,००० भिन्न नामों से जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संगठन (आई यू सी एन) के मुताबिक कम से कम ११७३ प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है।
इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व पहली बार 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। 1927 में यह पहली बार 14 जनवरी को मनाया गया था। इससे पहले मकर संक्रांति 13 जनवरी को मनाई जाती थी।

Sikandar_Khan 20-01-2011 07:33 PM

Re: क्या आप जानते है???
 
रोम के तानाशाह जूलियस सीज़र ने ईसा पूर्व ४५वें साल में जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की, उस समय विश्व में पहली बार १ जनवरी को नए साल का उत्सव मनाया गया।

Sikandar_Khan 20-01-2011 07:38 PM

Re: क्या आप जानते है???
 
आम मोमबत्तियां तो हम सबने देखी हैं, रंग-बिरंगी, छोटी-लंबी-मोटी है न! लेकिन सन् 1897 में स्टॉकहोम प्रदर्शनी में एक ऐसी मोमबत्ती दिखाई गई थी, जिसकी ऊंचाई 80 फुट और व्यास 8.5 फुट था।

Sikandar_Khan 20-01-2011 07:39 PM

Re: क्या आप जानते है???
 
शरीर पर लगाए जाने वाले सुगंधित टैल्कम पाउडर ‘टैल्क’ नामक पत्थर, जो सबसे मुलायम खनिज है, से बनाया जाता है। इसमें बाद में सुगंधि मिला दी जाती है।

All times are GMT +5. The time now is 04:20 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.