My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   Bbc हाजिर है (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2290)

Bond007 21-03-2011 03:58 PM

Bbc हाजिर है
 
प्यारे फोरम के प्यारे सदस्यों! बीबीसी हाजिर है हमारे फोरम पर| न....न....न, दुविधा में मत पड़िए; ये वो वाला bbc-ब्रिटिश ब्रोडकास्टिंग कॉर्पोरेशन नहीं, ये तो bbc-बॉन्ड ब्रोडकास्टिंग कॉर्पोरेशन है|

Bond007 21-03-2011 04:00 PM

Bbc हाजिर है
 
चैनल शुरू होने के कारण

कुछ दिनों पहले हमको पता चला कि बीबीसी हिंदी सेवा समाप्त होने जा रही है तो हमने सोचा की हम ही बीबीसी को फोरम पर जीवित किए देते हैं| हालांकि वो फैसला अब पलट दिया गया है|

दूसरा कारण, फोरम पर एक और चैनल 'अभी तक' भी काम करता है| जो बहुत दिनों से बंद पड़ा था| बहुत मिन्नतें करने के बाद फिर से शुरू हुआ लेकिन चैनल की गति बहुत धीमी है| कारण-चैनल के कर्ता-धर्ता बसावन भाई बहुत भाव खा रहे हैं|

हमने उनसे काफी रिक्वेस्ट की, बहुत मिन्नतें की, हाथ जोड़े, नाक रगड़ी (ये नाक वाला काम हमने उनको मानाने के लिए नहीं किया, दरअसल हमारा रुमाल कहीं गिर गया था), मगर वो एक-दो एक्सक्लूसिव और ढेर सारे नेताई आश्वाशन के अलावा कुछ दे न सके|

तो हमने सोचा की चलो हम ही नया चैनल शुरू किए देते हैं| बस दो करोड़ रूपए हे तो देने हैं सरकार को, हमारे लिए बड़ी बात नहीं थी| ये तो हमारे हाथों का मेल था ही..ही..ही.. ( माफ़ करना भाई, किसी से कर्ज लिया है, किडनैपर और इनकम-टैक्स वाले अभी जरा दूर ही रहें)| बस जरा..... वो जरा........ फ़ाइल सूचना मंत्रालय में अटक गई थी, इसलिए थोड़ी देर लग गई|

Bond007 21-03-2011 04:02 PM

Bbc हाजिर है
 
प्रेरक
कहना गलत नहीं होगा की इस चैनल के प्रेरक बसावन भाई और उनके कॉन्टेक्ट अरविन्द जी हैं| आप दोनों को साष्टांग प्रणाम| बस अपनी कृपा राखिओ हुजूर|

चैनल के संवाददाताओं से परिचय|

चैनल के संवाददाता कुछ इस तरह हैं:
  • शरलॉक होम्स
  • जासूस करमचंद
  • जासूस विजय
  • किरण द डिटेक्टिव
प्रस्तुतकर्ता- बॉन्ड

मालिक-अभी पर्दे के पीछे हैं, बाद में नाम बताएंगे|
कुछ कर्मचारी पर्दे के पीछे काम करने वाले भी हैं|

Bond007 21-03-2011 04:03 PM

Bbc हाजिर है
 
नोट: चैनल में कोई पद फिलहाल रिक्त नहीं है| इसलिए यहां चक्कर लगाकर अपना समय व जिन्दगी दोनों ही बर्बाद न करें|

तो लोजी चैनल की विधिवत शुरुआत हो गई है| जल्द ही आपको ख़बरों के बुलेटिन भी मिलने चालू हो जाएंगे, बस अपनी आंखें खुली रखें| तब तक 'अभी तक' चैनल की हलचलों पर नजर रखिए|

धन्यवाद|:cheers:

Sikandar_Khan 21-03-2011 04:48 PM

Re: Bbc हाजिर है
 
बहुत ही बढियां आगाज है बंधू
तनिक हमारोहो ड्यूटी लगवा देते
चलो कौनो बात नाहीं
हम खुद्हे अपना जुगाड़ कर लेंगे

Kumar Anil 21-03-2011 05:02 PM

Re: Bbc हाजिर है
 
बॉन्ड भाई सूत्र रोचक लग रहा हैँ । अगर बुलेटिन मेँ हमलोगोँ की ख़बर ली जाये तो मजा आयेगा । बीस हजार रुपये बतौर घूस दे सकता हूँ अगरचे संवाददाता का नियुक्ति पत्र थमा देँ ।

Bond007 21-03-2011 05:08 PM

Bbc हाजिर है
 
आगे बढ़ने से पहले ये स्पष्ट किया जा रहा है, कि सूत्र समसामयिक घटनाओं को व्यंग्यात्मक तरीके से पेश करने के लिए बना है, किसी तरह की बहस के लिए नहीं| आशा करता हूं कि किसी भी घटना को लेकर की गई टिप्पणी कोई भी विवाद को जन्म नहीं देगी| सहयोग आपेक्षित है|

धन्यवाद|

Bond007 21-03-2011 05:12 PM

Bbc हाजिर है
 
Quote:

Originally Posted by Kumar Anil (Post 61666)
बॉन्ड भाई सूत्र रोचक लग रहा हैँ । अगर बुलेटिन मेँ हमलोगोँ की ख़बर ली जाये तो मजा आयेगा । बीस हजार रुपये बतौर घूस दे सकता हूँ अगरचे संवाददाता का नियुक्ति पत्र थमा देँ ।

दो करोड़ सरकार को लीगली दिया है, और मेज के नीचे से कितना दिया होगा इसकी तो बात ही मत करो| और आप सिर्फ बीस हजार में रोटियां खाने के चक्कर में हो| इतने में तो सिकंदर जी की नन्ही गुड़िया के लिए खिलौना भी नहीं आएगा| :giggle: :p

Sikandar_Khan 21-03-2011 05:19 PM

Re: Bbc हाजिर है
 
Quote:

Originally Posted by bond007 (Post 61669)
दो करोड़ सरकार को लीगली दिया है, और मेज के नीचे से कितना दिया होगा इसकी तो बात ही मत करो| और आप सिर्फ बीस हजार में रोटियां खाने के चक्कर में हो| इतने में तो सिकंदर जी की नन्ही गुड़िया के लिए खिलौना भी नहीं आएगा| :giggle: :p

देख लो भैय्या
पुरानी पहचान वाले हैँ |
कउनो जगह होय तो इनका भर्ती कर लेव |
पइसन की बात तो बाद
कर लेँगे थोड़ा बहुत कम ज्यादा ही सही |

Bond007 21-03-2011 05:26 PM

Bbc हाजिर है
 
Quote:

Originally Posted by Sikandar (Post 61671)
देख लो भैय्या
पुरानी पहचान वाले हैँ |
कउनो जगह होय तो इनका भर्ती कर लेव |
पइसन की बात तो बाद
कर लेँगे थोड़ा बहुत कम ज्यादा ही सही |

इनके लिए दूसरी जगह बात चलाकर देखते हैं| लेकिन अपनी तैयारी और इंतजाम पूरा रखना| अगर चूक हो गई तो हमसे शिकायत न कीजियेगा|:cheers:


All times are GMT +5. The time now is 05:52 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.