My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Young World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=28)
-   -   सिविल सेवा परीक्षा ( 2010) के अंतिम परिणाम घोषिê (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2761)

dipu 11-05-2011 05:38 PM

सिविल सेवा परीक्षा ( 2010) के अंतिम परिणाम घोषिê
 
नई दिल्*ली. सिविल सेवा परीक्षा ( 2010) के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चेन्*नई की एस. दिव्*यदर्शिनी ने इस परीक्षा में टॉप किया है। हैदराबाद की श्*वेता मोहंती दूसरे नंबर पर रही हैं। चेन्*नई के ही आर. वी. वरुण कुमार तीसरे स्*थान पर रहे जबकि पुरुष अभ्*यर्थियों में ये टॉप पर हैं।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में परीक्षा में कुल 920 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसमें 717 पुरूष और 203 महिलाएं शामिल हैं। सफल उम्मीदवारों में टॉप 25 में पांच महिलाएं शामिल हैं।

टॉप 25 में से 8 अभ्*यर्थियों ने पहले में प्रयास में यह सफलता हासिल की है। वहीं चार ने दूसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। इनमें नौ अभ्*यर्थियों ने तीसरे प्रयास में, 3 ने चौथे और एक ने पांचवे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।

चेन्नई के डॉ. अंबेडकर लॉ यूनीवर्सिटी से बी.ए. बी.एल (ऑनर्स) दिव्यदर्शिनी ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल है। दूसरे स्थान पर रहीं श्**वेता ने कंप्यूटर साइंस में बी. टेक किया है। तीसरा स्*थान हासिल करने वाले वरुण कुमार डेंटल साइंस में स्नातक हैं। वरुण ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।


All times are GMT +5. The time now is 02:07 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.