My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   मुंबई 40वीं बार रणजी चैंपियन (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=6444)

dipu 28-01-2013 05:36 PM

मुंबई 40वीं बार रणजी चैंपियन
 
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai...28/0391_12.jpg


मुंबई. कप्तान अजित अगरकर व धवल कुलकर्णी की मैच विनिंग गेंदबाजी और वसीम जाफर के रिकॉर्ड शतक के दम पर मुंबई टीम ने 40वें रणजी ट्रॉफी खिताब पर कब्जा जमाया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई ने सौराष्ट्र को पारी और 125 रन के अंतर से हराया।

स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा के बगैर खेली सौराष्ट्र टीम पहली पारी में 148 रन पर ढेर होने के बाद दूसरी पारी में कुल 82 रन बना कर ऑल आउट हो गई।

मुंबई के लिए मैच में धवल कुलकर्णी ने 9 विकेट और कप्तान अगरकर ने 5 विकेट झटके।

वसीम जाफर ने 132 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल कर जीत की नींव डाल दी थी। उसके बाद गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखा कर तीसरे ही दिन मैच जितवा दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियां परखने के लिए फाइनल में उतरे सचिन तेंडुलकर महज 22 रन ही बना सके, लेकिन उनकी मौजूदगी मुंबई टीम के लिए भाग्यशाली साबित हुई। 2009-10 के बाद यह पहला मौका है जब मुंबई की टीम रणजी चैंपियन बनी है। इससे पहले दो सीजन में राजस्थान चैंपियन रहा था।

dipu 28-01-2013 05:36 PM

Re: मुंबई 40वीं बार रणजी चैंपियन
 
रणजी ट्रॉफी का खिताब रिकॉर्ड 40वीं बार मुंबई टीम के खाते में गया। वर्ल्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में मुंबई रणजी टीम दूसरे स्थान पर कायम है।

मुंबई से ज्यादा खिताब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स टीम ही जीत पायी है। इस ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम 45 शेफील्ड ट्रॉफी खिताब हैं।


All times are GMT +5. The time now is 11:11 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.