My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Blogs (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=13)
-   -   रेसिपी (Recipes) (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=9280)

dipu 05-08-2013 07:37 PM

रेसिपी (Recipes)
 
सेवई का हलवा - Sewai Halwa



http://i10.dainikbhaskar.com/dainikb..._418538519.jpg

सेवई का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने में घी बेहद कम लगता है, इसलिये जो लोग घी-तेल खाने से परहेज़ करते हैं वे भी इसे शौक से खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने में समय भी बेहद कम लगता है। तो आइये आज बनाएं सेवई का हलवा


आवश्यक सामग्री:

सेवई - 100 ग्राम (एक कप)
घी - एक टेबल स्पून
चीनी - 100 ग्राम
काजू - 10-12 (हर काजू को 5-6 टुकड़ों में काट लें)
बादाम - 6-7 (लंबे व पतले काट लें)
किशमिश - 20-25 (डंठल तोड़ कर साफ कर लें)
छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लें)

विधि:

http://i10.dainikbhaskar.com/dainikb..._861164525.jpg

सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें सेवई डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिये। उसके बाद कढ़ाई में बचे घी में सेवई की मात्रा का तीन गुना पानी (सेवई एक कटोरी तो पानी तीन कटोरी) मिला कर गर्म कर लीजिये।
जब पानी अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें भुनी हुई सेवई और सभी मेवे (थोड़े से बादाम बचा लें) डाल कर धीमी गैस पर सेवई के नरम होने तक पका लीजिये।
अब इसमें चीनी मिला कर तब तक पकाइये जब तक कि सारी चीनी पानी में घुल ना जाए और उसके बाद गैस बंद करके हलवे में इलाइची मिला दीजिये।
सेवई का हलवा तैयार है। अब इसे किसी प्याले में निकाल कर बचे हुए बादामों से सजाइये और गरमा-गरम परोस कर खाइये।



Dr.Shree Vijay 05-08-2013 10:25 PM

Re: रेसिपी (Recipes)
 
मुह मीठा कराने के लिए धन्यवाद...................................... .


All times are GMT +5. The time now is 11:46 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.