View Single Post
Old 04-10-2011, 01:41 PM   #2
Kunal Thakur
Member
 
Join Date: Oct 2011
Location: New Delhi
Posts: 17
Rep Power: 0
Kunal Thakur will become famous soon enoughKunal Thakur will become famous soon enough
Default Re: एक सुंदर लड़की

Rest part
एक सुंदर लड़की
कभी कभी देवी भक्तो की अगाध भक्ति से प्रसन भी हो जाती हैं और अमृत रुपी मुस्कान बिखेर देती हैं | कुछ भक्त हफ्ते, महीने तो कुछ भक्त आजीवन काल तक उस अमृत रुपी मुस्कान से बेसुध रहते हैं | कुछ भक्त तो अपनी जीवन लीला उस प्रसाद प्राप्ति के लिए भेट चढ़ा देते हैं| देवी चाहे तो अन्ना जी से जाएद असरदार ढंग से भ्रस्टाचार खत्म कर सकती है | कौन सरकारी ऑफिसर उससे ' घुस ' जैसी तुछ चीज की मांग करेगा ? पुलिस हो या नेता सब उस के सामने नतमस्तक रहते हैं |

वैसे तो सुंदर लड़की होने के कई फायदे हैं | पर कभी कभी जरुरत से जाएद फायेदा नुकसान को भी आमंत्रण देता है | कुछ अज्ञानी भक्त उग्र हो जाते हैं और देवी को पाने की हटता भी कर बैठते हैं | यहाँ पुरुष और महिला भक्ति में एक विशेष अंतर बताना चाहूँगा | महिला भक्त भले ही भगवान को पाने की इछा रखे पर कभी उग्र नहीं होती | भगवान श्री कृष्ण ने ३६००० गोपियुं के साथ रास रचाया , पर किसी गोपिका के उग्र और हिंसक होने की कोई रिपोर्ट द्वापर युग से नहीं आई | असुर हो या विद्वान ब्राहमण देवी के भक्ति में उग्र हो ही जाता है | चाहे वो भस्मासुर हो या रावण| कुछ भक्त उस सुंदर लड़की के भक्ति में इतने अंधे हो जाते है की विवाह उपरांत भी उसके जीवन में व्यभ्धान डालते रहते हैं | और उस लड़की की जीवन में फिर कोई कहानी जाती है | अगर कोई सुंदर लड़की निर्धन हो जिसकी संभावना बहुत ही छिहं होती है, तो उसे कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है | उसे घरेलु कार्य के लिए कोई गृहणी अपने घर में रख नहीं सकती | गृहणी अपने पति की पत्नी व्रत की परीक्षा लेने का जोखिम नहीं उठा सकती |

वैसे तो नारी सुन्दरता पे शोध आगे भी जारी रहेंगे | कई ग्रन्थ भी लिखे जायेंगे | सहिय्त्कार को कहानियुओ की आपूर्ति भी सुंदर लड़की से होती रहेंगी | पर क्या सुंदर लड़की के बिना पुरुष अपने सुरमय और सुरुचिपूर्ण जीवन की कल्पना कर पाएंगे ? ये तो इस लेख के पाठक ही तय करें |
व्यंग्य
कृत :- कुनाल
Kunal Thakur is offline   Reply With Quote