Re: From Russia with Love
आइये पहले जरा रूस के बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त कर ले.
रूस पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित विश्व का सब्से बड़ा देश है। इसका कुल शेत्रफल १,७०,७५,४०० किमी२ है. आकार की दृष्टि से रूस भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है।
|