29-10-2011, 06:43 PM
|
#23
|
Administrator
Join Date: Dec 2009
Location: Bangalore
Posts: 16,772
Rep Power: 137
|
Re: From Russia with Love
"रेडियो रूस" के 82 वर्ष
आज, शनिवार को "रेडियो रूस" की उम्र 82 वर्ष हो गई है। हमारे रेडियो स्टेशन ने 29 अक्टूबर सन् 1929 को अपने प्रसारण शुरू किए थे। सबसे पहले जर्मन भाषा में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया था। उसके बाद अंग्रेज़ी और फ्रांसीसी भाषाओं में प्रसारण शुरू किए गए। आजकल हमारे प्रसारण 160 देशों में विश्व की 38 भाषाओं में सुने जा सकते हैं। "रेडियो रूस" अपने श्रोताओं को रूस देश के बारे में और दुनिया में घटनेवाली सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देता है। आजकल रेडियो रूस के श्रोताओं की संख्या दस करोड़ से भी अधिक है। इंटरनेट के विकास की बदौलत हमारे श्रोतागण हमारे कार्यक्रम सुन ही नहीं सकते बल्कि ख़बरें और टिप्पणियाँ पढ़ भी सकते हैं, फ़ोटो और वीडियो फिल्में देख सकते हैं। "रेडियो रूस" आज बी.बी.सी., वॉइस ऑफ अमेरिका और "डॉयचे वेले" के समान ही दुनिया का एक सबसे प्रभावशाली रेडियो स्टेशन है।
|
|
|