21-12-2011, 05:28 PM
|
#16
|
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245
|
Re: रोचक समाचार
एक बिल्डिंग में रहती है 166 सदस्यों की फैमिली
मानो या न मानो, पर यह है सच। एक ही परिवार के 166 सदस्य एक ही इमारत में रहते हैं। इतने सदस्य जहां हों, वह तो एक छोटा-मोटा मोहल्ला ही हो जाता है। इसी खासियत के कारण इस एक परिवार को रिप्ली ने 'बिलीव इट ऑर नॉट' में शामिल कर लिया है।
इसकी 2011 की 11 अजीबोगरीब कहानियों में 39 पत्नियों, 94 बच्चों और 33 पोते-पोतियों वाले इंडियन की कहानी नंबर एक पर है। प्रोग्राम ने इस साल की 11 सबसे अजीबोगरीब कहानियां जारी की हैं। इनमें 'द टेलिग्राफ' के मुताबिक, भारतीय जिओना चाना की कहानी अव्वल है, जो म्यांमार-बांग्लादेश सीमा से लगे मिजोरम के पर्वतीय गांव में चार मंजिल की बिल्डिंग में रहते हैं। उनकी पूरी फैमिली एकसाथ इस बिल्डिंग में रहती है। इस इमारत में 100 कमरे हैं। रिप्ली के 'बिलीव इट आर नॉट' की ओर से दिए गए एक बयान के अनुसार, 66 साल के भारतीय बुजुर्ग की 39 वाइफ, 94 बच्चे और 33 पोते-पोतियां हैं। चाना की 6-7 पत्नियां उनके बेडरूम के पास बनी डोरमेट्री में रहती हैं। चाना का कहना है कि वह अपनी फैमिली को और बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें नई पत्नी की ख्वाहिश है। वह मिजोरम के स्थानीय ईसाई 'चाना' संप्रदाय के प्रमुख हैं। इस संप्रदाय के नियमों के तहत वे जितनी चाहें, उतनी शादियां कर सकते हैं।
|
|
|