धुन कोई नयी सुना सजना
तार दिल के आज बजा सजना
धुन कोई नयी सुना सजना
जहाँ न कोई गम रहे
खुशियों की न कमी रहे
महफ़िल आज ऐसी कोई सजा सजना
तार दिल के आज बजा सजना
धुन कोई नयी सुना सजना
पास में न कोई तन्हाई हो
चारो तरफ सहनाई हो
गीत कोई ऐसा गुनगुना सजना
तार दिल के आज बजा सजना
धुन कोई नयी सुना सजना
रात हो मधुर मिलन की
हो मुरादें पूरी आज दिलन की
तर दिल के बजा सजना
तार दिल के आज बजा सजना
धुन कोई नयी सुना सजना
Last edited by sombirnaamdev; 31-03-2012 at 10:37 PM.
|