13-04-2012, 08:23 PM
|
#6
|
Administrator
Join Date: Dec 2009
Location: Bangalore
Posts: 16,772
Rep Power: 137
|
Re: कमेन्टगीरी :: ये हुई ना बात!!!
ममता के कार्टून पर बंगाल में बवाल.
बंगाल के यादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और उनके पड़ोसी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, रेलमंत्री मुकुल रॉय और पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी का व्यंग्यात्मक कोलाज बनाना और उसे सोशल नेटवर्किग साइट व ई मेल पर डालना महंगा पड़ा। शुक्रवार को पुलिस ने रसायन शास्त्र के इस प्रोफेसर अंबिकेश महापात्र व उनके पड़ोसी सुब्रत सेनगुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। कुछ घंटों के बाद अलीपुर कोर्ट ने उन्हें पांच-पांच सौ रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कोई अन्याय करता है तो गिरफ्तार होगा ही।
![](http://in.rediff.com/news/2012/apr/13cartoon1.jpg)
|
|
|