View Single Post
Old 14-11-2010, 06:03 PM   #35
भारतीय
Member
 
भारतीय's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 54
Rep Power: 14
भारतीय is on a distinguished road
Default चाँद बावड़ी

चाँद बावड़ी एक सीढ़ीदार कुआँ है जो राजस्थान के जयपुर नगर के निकट अभानेरी ग्राम में स्थित है।
चाँद बावड़ी, अभानेरी ग्राम, राजस्थान में स्थित

यह सीढ़ीदार कुआँ हर्षत माता मंदिर के सामने स्थित है और भारत के सबसे सीढ़ीदार और गहरे कुओं में से है। इसका निर्माण ९ वीं शताब्दी में किया गया था और इसमें ३,५०० संकरी सीढियां है और ये १३ तल ऊँचा और १०० फुट या ३० मीटर गहरा है।

१० वीं सदी में निर्मित ये अविश्वसनीय कुआँ उस समय जल की कमी से जूझ रहे उस क्षेत्र की जल समस्या का एक व्यावहारिक समाधान था। उस स्थान की शुष्क जलवायु ने स्थानीय लोगों को एक ऐसे कुएं की खुदाई के लिए विवश किया जिसपर वर्षभर जल के लिए निर्भर रहा जा सके। दंतकथाओं के अनुसार यह कुआँ एक रात में भूतों द्वारा खोदा गया और इसमें इतनी सीढियां है की यदि एक सिक्का नीचे गिर जाये तो उसे खोज पाना संभव नहीं है।

भारतीय is offline   Reply With Quote