Re: स्वास्थ्यवर्द्धक समाचार : नए शोध और खोजें
शुक्राणुओं को अंडाणुओं से जोड़ने वाले जीन का पता लगा
लंदन। दुनिया भर में संतान से वंचित लोगों के लिए एक अच्छी खबर। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे नए जीन का पता लगाने का दावा किया है जो पुरुष शुक्राणुओं को महिलाओं के अंडाणु से बांध देता है। प्रजनन की यह अनिवार्य प्रक्रिया है। डरहम विश्वविद्यालय के एक दल ने प्रोटीन बनाने वाले जीन पीडीआईएलटी के बारे में जानकारी लगना एक प्रमुख सफलता है। इस सफलता से प्रभावी क्षमता बढ़सकती है और इन विट्रो फर्टीलाइजेशन (आईवीएफ) की लागत बढ़ सकती है। वैज्ञानिकों ने पाया कि जब पुरुष चूहे में इस जीन को रोक दिया गया तो तीन प्रतिशत से भी कम महिला अंडाणुओं में प्रजनन हुआ। इसके विपरीत जीन पर रोक नहीं होने की स्थिति में यह प्रतिशत 80 से जयादा पाया गया। डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार इस प्रकार के जीन को पहली बार प्रजनन से जोड़ा गया है। इस अध्ययन का नेतृत्व डॉ.एडम बेनहम ने किया। हालांकि यह अनुसंधान अभी प्रारंभिक स्तर पर है लेकिन वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इसकी मदद से शुक्राणुओं को अंडाणुओं से जोड़ा जा सकेगा और यह दंपति के लिए संतान की नई उम्मीद बन सकता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|