Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
ब्रिटेन में बढ़ा पंजाबी बोलने वालों का ग्राफ
लंदन। ब्रिटेन में करीब 10 लाख छात्र ऐसे हैं जो अंग्रेज़ी को दूसरी भाषा के रूप में पढ़ते हैं और ऐसे छात्र सबसे ज्यादा पंजाबी बोलते हैं। देश में 10 लाख से ज्यादा छात्र अंग्रेज़ी का प्रयोग दूसरी भाषा के रूप में करते हैं। नवीन आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक विद्यालयों में छह में से एक छात्र और माध्यमिक में आठ में से एक छात्र अपने घरों में अंग्रेजी नहीं बोलते हैं। जनवरी में स्कूलों में कराई गई आधिकारिक जनगणना के आंकड़ों का हवाला देते हुए ‘मेल आनलाइन’ ने लिखा है कि पहली बार अंग्रेजी नहीं बोलने वालों की संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंच गई है। पिछले वर्ष इनकी संख्या 9,57,490 थी। अंग्रेजी नहीं बोलने वालों में पंजाबी बोलने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके अलावा बंगाली, गुजराती, उर्दू, सोमाली, पोलिश, अरबी, पुर्तगाली, तुर्क और तमिल भाषाएं बोली जाती हैं। एक अन्य अध्ययन के अनुसार 16 सौ से ज्यादा इंग्लिश स्कूलों में अंग्रेजी को पहली भाषा के रूप में पढ़ने वाले बच्चे अल्पसंख्यक हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|