Re: चर्चा पर खर्चा।
यहां सभी हैं समाजसेवी, वहां थे राजनीतिज्ञ
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का नेतृत्व कर रही टीम अन्ना के अधिकांश सदस्य समाजसेवी हैं। इनमें से कई एनजीओ भी चलाते हैं और उन्हें समाजसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पुरस्कार भी मिल चुके हैं। मसलन टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल को रेमन मैगसेसे पुरस्कार और आईआईएम गोल्ड मेडल मिल चुका है। टीम की सदस्य किरण बेदी खुद भी एनजीओ चलाती हैं और रेमन मैगसेसे अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। स्वयं अन्ना हजारे को 1992 में भारत सरकार समाज सेवा के लिए पद्मभूषण से सम्मानित कर चुकी है।
वहीं 1975 की इमरजेंसी के विरोध में उतरने वाले सभी सदस्य खांटी राजनीतिज्ञ थे। पुराने सोशलिस्ट और इंदिरा गांधी के धुर विरोधी जयप्रकाश्*ा नारायण ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस आंदोलन से निकले अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्*ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिज, शरद यादव, रामकृष्ण हेगडे़* आदि बाद में भारतीय राजनीति की धुरी बने।
|