View Single Post
Old 25-11-2010, 08:33 PM   #21
Prince
Member
 
Prince's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 26
Rep Power: 0
Prince is an unknown quantity at this point
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

Quote:
Originally Posted by amol View Post
  1. human development index (hdi) -- यह एक विश्व के १६९ देशो की लिस्ट है जो की इस बात पर आधारित है की इन देशो में कितनी प्रगति हुई है| भारत इस लिस्ट में ११९वे स्थान पर आता है| इसका अर्थ यह हुआ की यहाँ मानव विकास बहुत ही धीमी गति से होता है|
  2. एक और रिपोर्ट world map of happiness -- इसके अनुसार भारत १६७ वे नंबर पर आता है| इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की बड़ी जनसख्या भूख गरीबी से बदहाल से उन्हें खाने के लिए रोटी नहीं और पीने के लिए साफ़ पानी तक नहीं है| बिजली, रोज़गार तो दूर की बात है|
  3. जो थोरी सी भी प्रगति हो रही है वो केवल बड़े शहरो में हो रही है| अभी भी भारत के ५२ प्रतिशत लोग कृषि से ही जुड़े है और उनको हालत में कई दशको से कोई अच्छा बदलाव नहीं आया| एक तरफ मुंबई में बड़ी बड़ी बिल्डिंग्स बन रही है, लेकिन दूसरी तरफ गाँव में किसान वही प्राचीन तरीके से खेती कर रहा है, जिस तरह से आज से हज़ार साल पहले खेती होती थी|
मित्र अमोल मैं आपसे पूरी तरह सहमत नहीं हूँ. आपने कहा कि आज भी हमारे यहाँ पर उसी तरह से खेती होती है जैसी कि हजार साल पहले होती थी. हजार साल से मतलब में सिर्फ एक हजार साल ले लेता हूँ.

१. क्या एक हजार साल पहले खाद थी ?

२. क्या एक हजार साल पहले मिटटी की जांच होती थी ?.

३. क्या एक हजार साल पहले बिजली की मोटर थी ?

४. क्या एक हजार साल पहले ट्रैक्टर था ?

५. क्या एक हजार साल पहले हरित क्रांति आ चुकी थी.

कृपया अपने तथ्यों की जांच कर लें और फोरम पर स्वस्थ बहस को बढ़ावा दें. धन्यवाद.
Prince is offline   Reply With Quote