Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
उद्धव ठाकरे ने ‘सामना’ संपादक के तौर पर ठाकरे की जगह ली
मुंबई। बाल ठाकरे के निधन के साथ रिक्त हुए ‘शिवसेना प्रमुख’ के पद को लेने की अटकलों को दूर करते हुए शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष और ठाकरे के बेटे, उद्धव ठाकरे, ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में ठाकरे की जगह पर संपादक का पद संभाल लिया है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई ने आज यहां पीटीआई को बताया, ‘उद्धवजी को प्रबोधन प्रकाशन के सभी प्रकाशनों का संपादक बनाया गया है।’ देसाई प्रबोधन प्रकाशन के प्रकाशक हैं। यह प्रकाशन, सामना (मराठी) और दोपहर का सामना (हिन्दी) जैसे समाचार पत्रों का प्रकाशन करता है। यह दोनों सामाचारपत्र नवी मुंबई से मुद्रित होते हैंं। उद्धव को हाल ही में शिवसेना के संचालन से संबंधित सभी शक्तियां दे दी गयी और अब वह इन दोनों समाचारपत्रों के भी संपादक होंगे। गत 17 नवंबर को बाल ठाकरे का निधन हो गया था। निधन होने तक ठाकरे इन दोनों समाचारपत्रों के संपादक पद पर बने हुए थे और अब उन्हें इन समाचारपत्रों के ‘संस्थापक-संपादक’ की पदवी दी गयी है। 23 जनवरी, 1988 को सामना का प्रकाशन शुरू किया गया था। इसके प्रकाशन का उद्देश्य मराठी लोगों तक ठाकरे के विचार सम्प्रेषित करना था। दोपहर का सामना, शाम में प्रकाशित होने वाला समाचारपत्र है जिसका प्रकाशन 23 फरवरी, 1993 को शुरू किया गया था। इसके प्रकाशन का उद्देश्य, महाराष्ट्रñ में बसे हुए उत्तर भारतीय लोगों तक पहुंचना था। ठाकरे इन समाचार पत्रों में अपने संपादकीयों, हस्ताक्षर के साथ छपने वाले अपने बयानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार प्रकाशित कर संदेश सम्प्रेषित करते थे। इन समाचारपत्रों के नियमित कार्य का संचालन, संजय राउत (सामना) और प्रेम शुक्ला (दोपहर का सामना) करना जारी रखेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु
|