Quote:
Originally Posted by dark saint alaick
क्या कहता है ज्योतिष
ज्योतिष की मानें तो 12-12-12 का यह आंकड़ा अपने आप में अद्भुत है। आज के दिन का नक्षत्र योग साल का आखिरी अनूठा संयोग है। अगला अनूठा संयोग 100 साल बाद आएगा। आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चे भविष्य में कभी असफल नहीं होंगे। इन बच्चों का मूलांक तीन और भाग्यांक दो रहेगा। ऐसे बच्चे किसी भी विषम परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकेंगे, क्योंकि यह हर बात पर अडिग रहने वाले होंगे। ऐसे में वे जो भी लक्ष्य निर्धारित करेंगे, उसे हासिल भी करेंगे। 12 में एक और दो है, इसलिए इसका मूलांक तीन होता है। तीन मूलांक का कारक बृहस्पति है। इसके प्रभाव से यह संयोग बहुत ही शुभ है। ऐसे अंक वाले जातक अलग पहचान और व्यक्तित्व रखते हैं। वह उच्च आकांक्षा वाले लोग होते हैं। इस योग में अब्राहम लिंकन, चर्चिल, चार्ल्स रॉबर्ट जैसे महान लोगों का जन्म हुआ था। पर विवाह के लिए इस दिन कोई मुहूर्त नहीं है। हालांकि की तिकड़ी व्यक्ति के जीवन में ठहराव और सामंजस्य ला सकती है। हिंदू नक्षत्रों के आधार पर न्यूमेरोलॉजी को अध्यात्म से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आज का यह खास दिन जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकता है। वह जोड़े, जो विवाह बंधन में बंधेंगे या जो जन्म लेंगे, वे एक खुशहाल जीवन जी पाएंगे।
|
इस विशेष दिन पर शानदार प्रस्तुती के लिए धन्यवाद !
यदि ज्योतिष की बात की जाय तो आज से कुछ दिन पहले तक ज्योतिष के अनुसार इस दिन कोई ख़ास गृह नक्षत्र का संयोग नहीं था ,लेकिन लोगो के जोश को देखते हुए ज्योतिषियों ने अपनी राय बदल दी !