इन्टरनेट फ़ोरम्स का इतिहास काफी पुराना है, 1994 से ही इन्टरनेट पर कई फोरम सक्रिय हैं।
इनके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ जा सकते हैं।
http://en.wikipedia.org/wiki/Internet_forum
दुनिया का सबसे बड़े फोरम आज भी अमेरिका, चाइना और जापान में चल रहे हैं। जिसपर हर दिन लाखो लोग लॉग इन करते हैं और अपनी पसंद की चीजों के बारे में बात करते हैं और ज्ञान के आदान प्रदान होता है। यहाँ पर आपको विश्व के सबसे बड़े फ़ोरम्स की लिस्ट मिल जायेगी।
http://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Internet_forums
कई जगह फोरम को सवाल जवाब के वेबसाइट के रूप में इस्तेमाल होता है।
भारत में भी फोरम करीब 10 साल से चल रहे हैं, इनमे अधिकतर अंग्रेजी के ही फोरम हैं। और उनमे भी ज्यादा प्रसिद्ध फोरम टीवी, सिनेमा और ट्रेवल, गेमिंग, व्यस्क मनोरंजन आदि के ऊपर हैं। हिंदी में भी कुछ फोरम है उनमे माय हिंदी फोरम काफी तेजी से प्रगति कर रहा है।