अहमदाबाद :18 जनवरी- नरेंद्र मोदी सरकार को झटका देते हुए गुजरात उच्च न्यायालय ने राज्यपाल द्वारा की गई लोकायुक्त की नियुक्ति को बरकरार रखा।
नई दिल्ली :19 जनवरी- राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को खेल परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत दी। वह नौ माह बाद तिहाड़ जेल से बाहर निकले।
जयपुर :22 जनवरी- विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस ने उन्हें जयपुर साहित्य महोत्सव से अलग रखने के लिए 'जान का खतरा' होने की कहानी गढी।
जयपुर :23 जनवरी- सलमान रूश्दी की प्रतिबंधित किताब 'द सैटेनिक वर्सेज' के अंश जयपुर साहित्य महोत्सव में पढने के लिए चार लेखकों और महोत्सव के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज।
जयपुर :24 जनवरी- सलमान रूश्दी का वीडियो संबोधन हिंसा फैलने और मुस्लिम संगठनों के विरोध के चलते अंतिम समय में रद्द किया गया।