Re: 'तिलक' और हिन्दू धर्म
तिलक के बारे में पुराणों में वर्णित है कि संगम तट पर गंगा स्नान के बाद तिलक लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.. यही कारण है की स्नान करने के बाद पंडों द्वारा विशेष तिलक अपने भक्तों को लगाया जाता है..
आपको मालुम हो कि हमारे शरीर में सात सूक्ष्म ऊर्जा केंद्र होते हैं, जो अपार शक्ति के भंडार हैं.. इन्हें चक्र कहा जाता है, माथे के बीच में जहां तिलक लगाते हैं, वहीं आज्ञाचक्र होता है.. यह चक्र हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, जहां शरीर की प्रमुख तीन नाड़िया- इड़ा, पिंगला व सुषुम्ना आकर मिलती हैं इसलिए इसे त्रिवेणी या संगम भी कहा जाता है..
|