Re: इधर-उधर से
मित्रो, हम में से बहुतों को रागों की कोई जानकारी नहीं होगी लेकिन उसके बावजूद कई गीत हमारे मन-मस्तिष्क पर छा जाते हैं और बरसों बाद भी उन गीतों का आकर्षण ज्यों का त्यों बना रहता है. इन गीतों की लय, ताल, गायकी, ओर्केस्ट्रा, शब्द (और परदे पर अदाकारी) हमें मन्त्र-मुग्ध कर देते हैं. टी.वी. पर बहुत से कार्यक्रम इस बारे में जानकारी प्रदान करते रहे हैं. रागों की जानकारी न होते हुए भी यह जान कर अच्छा लगता है कि कौन सा गीत कौन से राग पर आधारित रचना है. कुछ फ़िल्मी गीत और उनके राग इस प्रकार हैं:
1. वक़्त करता जो वफ़ा आप हमारे होते–
(राग = अहीर भैरव)
2. ज़िन्दगी भर ग़म जुदाई का हमें तड़पायेगा-
(राग = मालकौंस)
3. जियरा काहे तरसाये-
(राग = कलावती)
4. इतनी शक्ति हमें देना दाता-
(राग = भैरवी)
5. ज़रा सी आहट होती है तो दिल सोचता है-
(राग =यमन कल्याण)
6. एहसान तेरा होगा मुझ पर-
(राग = यमन)
7. झनक झनक तोरी बाजे पायलिया-
(राग = दरबारी)
(18, 25/11/1996)
Last edited by rajnish manga; 26-03-2013 at 09:10 AM.
|