View Single Post
Old 29-04-2013, 12:06 PM   #15
ssgcpl
Member
 
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0
ssgcpl is on a distinguished road
Default Re: सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन (ssgcp dot com)

IVF तकनीक के जनक सर रॉबर्ट एडवडर्स का निधन

  • लाखों घरों के आँगन में गूँजने वाली बच्चों की किलकारियों का सबब बनी ‘टेस्ट टयूब बेबी तकनीक’ के जनक प्रोफेसर सर रॉबर्ट एडवर्डस का 87 वर्ष की आयु में 10 अप्रैल, 2013 को लंदन में निधन हो गया।
  • 1925 में ब्रिटेन के यार्कशॉयर में जन्मे प्रोफेसर एडवर्डस ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की एक प्रयोगशाला में सन 1968 में इस तकनीक का आविष्कार किया।
  • तत्पश्चात 1978 में इनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरुप ओल्डहैम जनरल अस्पताल में ‘लुइस ब्राउन’ नामक प्रथम टेस्ट टयूब बेबी का जन्म सम्भव हुआ।
  • इस अनोखे कृतित्व के लिए उन्हें वर्ष 2010 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उनके सहयोगियों और मित्रों ने उन्हें ’20वीं शताब्दी का सच्चा महामानव (True Giant of the 20th Century)’ की उपाधि दी थी।
  • अब तक इस तकनीक से दुनिया भर में लगभग पचास लाख बच्चे जन्म ले चुके हैं।
ssgcpl is offline   Reply With Quote